Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
राजनीतिशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
राजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशट्रेन चलते ही बिगड़ी तबीयत, 25 मिनट तक चला CPR; यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

ट्रेन चलते ही बिगड़ी तबीयत, 25 मिनट तक चला CPR; यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

दमोह से जगन्नाथपुरी जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन में सफर के दौरान 63 वर्षीय रामकिशोर असाटी की तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 25 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
9 Oct 2026
शेयर करें:
ट्रेन चलते ही बिगड़ी तबीयत, 25 मिनट तक चला CPR; यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

25 मिनट तक CPR के बावजूद भी नहीं बचा यात्री

Damoh Pilgrimage Train Incident: मध्य प्रदेश के दमोह में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी जा रहे एक बुजुर्ग की यात्रा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद मौत हो गई। 63 वर्षीय रामकिशोर असाटी अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में सवार थे। ट्रेन रवाना होने के करीब पांच मिनट बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहयात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मंत्री ने रात 9:50 बजे ट्रेन को किया रवाना

बता दें, गुरुवार रात करीब 9:50 बजे संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तीर्थयात्रियों से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन आगे बढ़ने के लगभग पांच मिनट बाद एस-5 कोच में बैठे रामकिशोर असाटी को तेज पसीना आने लगा। उनका ब्लड प्रेशर भी तेजी से नीचे गिरने लगा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

बुजुर्ग की स्थिति देखकर उनकी पत्नी और कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवा दी। सूचना मिलने पर RPF के जवान स्ट्रेचर लेकर पहुंचे और उन्हें कोच से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से रात करीब 10:20 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया।

CPR के बावजूद भी नहीं बचा यात्री

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रामकिशोर को अस्पताल लाए जाने के समय उनकी धड़कनें असामान्य रूप से तेज थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं दिख रही थी। जांच में उनका ब्लड शुगर 300 से अधिक मिला, जबकि रक्तचाप काफी कम हो गया था।

डॉक्टरों की टीम ने करीब 25 मिनट तक CPR दिया और जरूरी दवाओं के जरिए उन्हें बचाने का प्रयास किया। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में हार्ट अटैक की बात सामने आई, हालांकि मौत के सटीक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय रिकॉर्ड के आधार पर ही की जा सकती है।

पत्नी के साथ निकले थे तीर्थयात्रा पर

जानकारी के अनुसार, रामकिशोर असाटी दमोह के असाटी वार्ड के निवासी थे। वे पत्नी के साथ जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके परिवार में बेटा नीरज असाटी और अन्य परिजन हैं। नीरज गल्ले का कारोबार करते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने पर परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे। रात करीब 12 बजे परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

479 यात्री कर रहे थे सफर

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुसार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में दमोह से 479 यात्री यात्रा कर रहे थे। यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए ट्रेन में 10 अनुरक्षक, एक डॉक्टर, एक मेडिकल असिस्टेंट और पांच सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।

संबंधित खबरें

Chhatarpur Bus Accident: ढोढ़न बांध साइट पर मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 13 घायल

Chhatarpur Bus Accident: ढोढ़न बांध साइट पर मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 13 घायल

9 Oct 2026
सरकारी योजनाओं में देरी पर 13 पटवारी सस्पेंड, 137 को नोटिस; कलेक्टर ने मांगा जवाब

सरकारी योजनाओं में देरी पर 13 पटवारी सस्पेंड, 137 को नोटिस; कलेक्टर ने मांगा जवाब

9 Oct 2026
CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से बैठक: आरपीजी और वेलस्पन की टीमें देखेंगी साइट, मुंबई बैठक के बाद अगला कदम

CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से बैठक: आरपीजी और वेलस्पन की टीमें देखेंगी साइट, मुंबई बैठक के बाद अगला कदम

8 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

ट्रेन चलते ही बिगड़ी तबीयत, 25 मिनट तक चला CPR; यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

ट्रेन चलते ही बिगड़ी तबीयत, 25 मिनट तक चला CPR; यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

9 अक्टूबर 2026
Chhatarpur Bus Accident: ढोढ़न बांध साइट पर मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 13 घायल

Chhatarpur Bus Accident: ढोढ़न बांध साइट पर मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 13 घायल

9 अक्टूबर 2026
सरकारी योजनाओं में देरी पर 13 पटवारी सस्पेंड, 137 को नोटिस; कलेक्टर ने मांगा जवाब

सरकारी योजनाओं में देरी पर 13 पटवारी सस्पेंड, 137 को नोटिस; कलेक्टर ने मांगा जवाब

9 अक्टूबर 2026
CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से बैठक: आरपीजी और वेलस्पन की टीमें देखेंगी साइट, मुंबई बैठक के बाद अगला कदम

CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से बैठक: आरपीजी और वेलस्पन की टीमें देखेंगी साइट, मुंबई बैठक के बाद अगला कदम

8 अक्टूबर 2026
दमोह में शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, बोतलें फोड़ीं; गांव में अब पीने-बेचने पर जुर्माना

दमोह में शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, बोतलें फोड़ीं; गांव में अब पीने-बेचने पर जुर्माना

8 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।