इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों के बाद टीम से बाहर किए गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद पहली बार भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इसे नेपाल की विदेश नीति और दोनों पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है। इससे पहले IIT रुड़की और दिल्ली विश्वविद्यालय भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी कर चुके हैं।
NEET-UG पेपर लीक विवाद पर केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठन और विपक्ष से बातचीत की अपील की है। हालांकि छात्र संगठन और विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम हैं।
राजस्थान सरकार ने पुलिस की कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (CLG) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब राजनीतिक दलों के सदस्य भी CLG का हिस्सा बन सकेंगे। सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।
जुड़ें हमारी 500K+ कम्युनिटी से और पाएं हर बड़ी ख़बर सबसे पहले।