
MP Cabinet News: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सिंचाई, स्वास्थ्य, वन संरक्षण और सामाजिक न्याय की योजनाओं के लिए 8,225 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए।
पन्ना के रानीबाग इलाके में 26-27 अक्टूबर की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाई। सुरेंद्र कुशवाहा के घर से करीब 20 हजार रुपये और जेवर चोरी हुए। अलमारी पास के खेत में टूटी मिली। दूसरे घर से जेवर, 2 हजार रुपये और पीतल-तांबे के बर्तन गायब मिले।

CM मोहन यादव ने बड़वानी के गायत्री धाम में योग कर जीवन में सकारात्मकता, सद्भावना और समाज के हित में अच्छे कर्म करने की अपील की।
मध्य प्रदेश बीजेपी ने भोपाल की कोर कमेटी बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की। खड़गे की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ, राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामों का पैनल केंद्र भेजा गया और तीन शहरों में रैलियों, सरकारी कामकाज के आकलन व डिजिटल अभियान की तैयारी की गई।
दमोह के भदौली गांव में 55 वर्षीय फूल रानी पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सर्दी-जुकाम के इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

MP BJP की 26 अक्टूबर की कार्यशाला में सोशल मीडिया अभियानों, संगठनात्मक तालमेल और पार्टी के संदेश को डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष 2026 और युवा वर्ष 2027 की योजना पर चर्चा हुई। CM मोहन यादव ने राज्यपाल को रोजगार, कृषि और विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शिक्षक छात्र को पीटते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

सागर में दिन की तेज धूप और रात की ठंडक के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसमें तापमान 15.3 और अधिकतम 33.9 डिग्री है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी है।
मध्य प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। मामला वर्ष 2006 से वेतनमान, एरियर्स और वेतन वृद्धि से जुड़ा है।
मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए इंदौर में समिट आयोजित हो रही है। इसमें चिप डिजाइन, AI, पैकेजिंग, टेस्टिंग और निवेश पर चर्चा की जा रही है।
दमोह जिले के हिंडोरिया क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बंडा शराब कांड के बाद इस घटना ने शराब की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।
छतरपुर जिले के जुझारनगर के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 37 लोग घायल हो गए। इनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर कटनी के वादा इमलाश गांव से मूंगफली की फसल निकालने आ रहे थे। चालक के नशे में होने की आशंका है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इंडिया केम-2026 में केमिकल कचरे और फैक्ट्री सुरक्षा पर सख्ती की तैयारी। बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चौथी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर जानकारी साझा की है। प्रस्तावित यात्रा लखनऊ से अयोध्या तक हो सकती है। तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अगली यात्रा में रोजाना 40 से 50 किलोमीटर चलने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखें तय हो गई हैं। 2 नवंबर नामांकन की अंतिम तारीख और 5 नवंबर नाम वापसी का दिन है। 12 नवंबर को मतदान के साथ नतीजे भी आएंगे। बीजेपी को विधानसभा में संख्या बल का फायदा है, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर अभी फैसला सामने नहीं आया है।
मध्य प्रदेश के अमानगंज में रामपुर रोड बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय भारती चौधरी की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पिता अनाड़ी चौधरी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने जवानों के बलिदान और नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता की सराहना की। शहीद परिवारों की सहायता राशि का बंटवारा भी बताया।

सागर जिले के देवरी में पुलिस ने एमपी-राजस्थान स्मैक तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपियों से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक खरीदने के लिए बाइक गिरवी रखकर रकम जुटाई गई थी। अब तक दिनेश साहू, छोटू यादव और उमेश गिरफ्तार हुए हैं, जबकि सुरेश और राकेश फरार हैं।

विजयादशमी पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों के अधिकार तभी सुरक्षित हैं जब देश शक्तिशाली हो। सीएम हाउस में हुआ शस्त्र पूजन
.jpg&w=3840&q=75)

