मझगांय डैम परियोजना के प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ 24वें दिन भी जारी है। सात दिन के आमरण अनशन के बाद अमित भटनागर को रीवा अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने स्वास्थ्य कारण बताया, जबकि भटनागर ने अनशन खत्म कराने की कोशिश का आरोप लगाया।


