MP में दो पाकिस्तानी व्हाइटनिंग क्रीम पर प्रतिबंध, 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी' की बिक्री पर रोक
मध्यप्रदेश में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पाकिस्तान में निर्मित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम' पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब प्रदेश में इनकी खरीद, बिक्री और इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन ने बाजार में इनकी बिक्री दिखने पर अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
MP में पाकिस्तानी क्रीम बैन
Pakistani Cream Ban: मध्यप्रदेश में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक उत्पादों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने पाकिस्तान में तैयार होने वाली 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम' पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद प्रदेश में इन दोनों उत्पादों की खरीद, बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने दुकानदारों के साथ आम लोगों से भी नियमों का पालन करने की अपील की है।
स्वास्थ्य संबंधी आशंकाओं के चलते लिया गया फैसला
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के मुताबिक, प्रतिबंध के दायरे में पाकिस्तान में निर्मित दो क्रीम शामिल हैं। विभाग ने इनके इस्तेमाल से उपभोक्ताओं की सेहत पर संभावित प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया है। आदेश जारी होने के बाद अब प्रदेश में इन उत्पादों का कारोबार और उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
दुकानों और बाजारों में रखी क्रीमों पर प्रशासन की नजर
बता दें, ये दोनों क्रीम प्रदेश के बाजारों में उपलब्ध थीं। प्रतिबंध लागू होने के बाद इनके वितरण और बिक्री पर निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि यदि किसी दुकान या बाजार में ये उत्पाद बिकते नजर आएं, तो संबंधित अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। इससे प्रतिबंध के पालन में मदद मिल सकेगी।
कॉस्मेटिक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी ब्यूटी या स्किन केयर उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग, निर्माता कंपनी और उत्पाद से जुड़ी जानकारी जरूर देखें है। बिना जांचे-परखे किसी क्रीम का इस्तेमाल करने से बचें। खासतौर पर प्रतिबंधित उत्पादों से दूरी बनाए रखें। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के बाद अब मध्यप्रदेश में 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम' की खरीद-बिक्री के साथ इनके इस्तेमाल पर भी रोक लागू हो गई है।


