Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDamoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

Damoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

Damoh News: दमोह जिले के पटेरा तहसील के पटना गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलस गए। घायलों को हटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।

A
By Admin
22 Aug 2026
शेयर करें:
Damoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Damoh News: दमोह जिले के पटेरा तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पटना गांव में हुए इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। अचानक हुए विस्फोट के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि रात के समय गैस खुली रह गई थी। सुबह जब परिवार के लोगों ने लाइटर से गैस जलाने की कोशिश की, तभी जमा गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

तीन लोग हादसे में झुलसे

जानकारी अनुसार, हादसे में तुलसा आठिया (45), रोशनी आठिया (25) और रामलाल आठिया/रामकिशन (करीब 47 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों को हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देरी किए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए तीनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दमोह जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें, घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया। ड्यूटी डॉक्टर पियूष कुमार जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद गांव में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

गैस रिसाव से हादसे की आशंका

घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि रात में गैस खुली रह जाने के कारण कमरे में गैस जमा हो गई थी। सुबह लाइटर जलाने के दौरान आग भड़कने से विस्फोट हुआ। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 Oct 2026
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 Oct 2026
कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

10 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

‘हम गिरफ्तार हो चुके हैं’, वीडियो में दिपके ने बताया कौन संभालेगा CJP की कमान;जानिए कौन है अजिंक्य शिंदे?

10 अक्टूबर 2026
CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 अक्टूबर 2026
वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

10 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 अक्टूबर 2026
अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना पड़ सकता है पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश; जानिए क्या है मामला?

अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना पड़ सकता है पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश; जानिए क्या है मामला?

10 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।