Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशदमोह में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

दमोह में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

दमोह के भदौली गांव में 55 वर्षीय फूल रानी पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सर्दी-जुकाम के इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
26 Oct 2026
शेयर करें:
दमोह में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

भदौली गांव में महिला की मौत के मामले में परिजनों ने लगाए आरोप।

Woman Dies After Injection in Damoh: दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के भदौली गांव में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के दौरान गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

सर्दी-जुकाम की शिकायत पर कराया था इलाज

मृतका की पहचान फूल रानी पटेल (55) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रविवार को महिला को सर्दी-जुकाम की परेशानी थी। इसी के चलते वह गांव में ही गोलू पटेल नाम के व्यक्ति के पास इलाज कराने पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि उसने महिला को कुछ दवाइयां दीं और इंजेक्शन लगाया।

घर लौटने के बाद बिगड़ने लगी हालत

परिवार के सदस्यों का कहना है कि इलाज के बाद फूल रानी घर लौट आई थीं, लेकिन कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा उसी व्यक्ति के पास लेकर पहुंचे। लेकिन गांव के डॉक्टर गोलू पटेल ने स्थिति गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को लेकर दमोह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल, महिला की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों ने संबंधित व्यक्ति पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इंजेक्शन और महिला की मौत के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित खबरें

सुयश त्यागी का बयान: MP में 26 को BJP सोशल मीडिया की अहम बैठक, समन्वय बढ़ाने पर होगा फोकस

सुयश त्यागी का बयान: MP में 26 को BJP सोशल मीडिया की अहम बैठक, समन्वय बढ़ाने पर होगा फोकस

24 Oct 2026
मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष और युवा वर्ष की तैयारी, राज्यपाल से CM मोहन यादव ने की चर्चा

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष और युवा वर्ष की तैयारी, राज्यपाल से CM मोहन यादव ने की चर्चा

24 Oct 2026
निवाड़ी कॉलेज में शिक्षक की दबंगई! छात्र को लात-घूंसों से पीटा, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

निवाड़ी कॉलेज में शिक्षक की दबंगई! छात्र को लात-घूंसों से पीटा, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

24 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा पूरी, 18,300 जवान होंगे बाहर; इन राज्यों में मिल सकती है सरकारी नौकरी

अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा पूरी, 18,300 जवान होंगे बाहर; इन राज्यों में मिल सकती है सरकारी नौकरी

26 अक्टूबर 2026
दमोह में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

दमोह में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

26 अक्टूबर 2026
‘दुनियाभर में कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा है पाकिस्तान’, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा विवाद

‘दुनियाभर में कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा है पाकिस्तान’, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा विवाद

24 अक्टूबर 2026
सुयश त्यागी का बयान: MP में 26 को BJP सोशल मीडिया की अहम बैठक, समन्वय बढ़ाने पर होगा फोकस

सुयश त्यागी का बयान: MP में 26 को BJP सोशल मीडिया की अहम बैठक, समन्वय बढ़ाने पर होगा फोकस

24 अक्टूबर 2026
'छात्रों को डरा रही BJP', नसीरुद्दीन शाह ने सरकार को घेरा; हॉस्टल खाली कराने पर भी उठाए सवाल

'छात्रों को डरा रही BJP', नसीरुद्दीन शाह ने सरकार को घेरा; हॉस्टल खाली कराने पर भी उठाए सवाल

24 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।