MP ESB Exam Calendar 2026: संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
MP ESB ने 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें संभावित परीक्षा तिथि, भर्ती अपडेट और आधिकारिक नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी।
MP ESB Exam Calendar 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB ने साल 2026 के लिए संभावित भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, साथ ही अगस्त से दिसंबर तक वाला संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी साथ में दे दिया है। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ संभावित कैलेंडर है, अंतिम परीक्षा तिथियां बाद में अलग से जारी होंगी। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए, केवल आधिकारिक अधिसूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।
संशोधित कैलेंडर में आखिर क्या खास है ?
ESB के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग विभागों में लगभग 12 बड़ी भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनमे पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव , रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, उपयंत्री, उपनिरीक्षक समेत कई अहम पदों के लिए भर्ती प्रस्तावित है। बोर्ड ने यह भी जोड़ा कि प्रशासनिक जरूरतों के कारण परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन का करें इंतजार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, समय और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं विस्तृत भर्ती विज्ञापनों के जरिए ही सामने आएंगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया या किसी अनौपचारिक खबर पर नही, बल्कि ESB की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेना चाहिए।
नियमित वेबसाइट चेक करने की सलाह
बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवार, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि और भर्ती विज्ञापनों से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट देखतें रहें। तय समय पर फॉर्म भरना, और निर्धारित नियमों का पालन करना, उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी रहेगा।
भर्ती परीक्षाओं से हजारों युवाओं को मिलेगा मौका
संभावित परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग विभागों में कुल 19,062 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। इस वजह से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवा, एक ही वर्ष में कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में शामिल होकर आगे बढ़ने का अवसर पा सकेंगे।