Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब, जानिए क्या है नया नियम?

मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब, जानिए क्या है नया नियम?

मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से शराब बिक्री के लिए क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य होने जा रहा है। दुकानों पर लैब रिपोर्ट प्रदर्शित करनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
21 Nov 2026
शेयर करें:
मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब, जानिए क्या है नया नियम?

मध्य प्रदेश में शराब की गुणवत्ता को लेकर नए निर्देश जारी।

MP Liquor New Rule: मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। 25 नवंबर से प्रदेश में शराब बेचने के लिए क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। दुकानों पर संबंधित लैब रिपोर्ट भी ग्राहकों और अधिकारियों के देखने के लिए प्रदर्शित करनी होगी। नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदारों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

शराब की गुणवत्ता का प्रमाण देना होगा जरूरी

बता दें, नई व्यवस्था के तहत शराब की बोतलों के लिए क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। यानी शराब की गुणवत्ता की जांच के बाद जारी प्रमाणपत्र का होना जरूरी होगा। आबकारी विभाग ने दुकानों पर इस रिपोर्ट को प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं। इस व्यवस्था से ग्राहक दुकान पर ही शराब की गुणवत्ता से संबंधित प्रमाणपत्र देख सकेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को भी जांच के दौरान यह पता लगाने में आसानी होगी कि संबंधित शराब के लिए जरूरी गुणवत्ता परीक्षण कराया गया है या नहीं।

नकली और मिलावटी शराब के कारोबार पर कसने की तैयारी

अवैध और मिलावटी शराब की बिक्री से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने गुणवत्ता प्रमाणपत्र की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य शराब की आपूर्ति और बिक्री की प्रक्रिया में निगरानी को मजबूत करना है। नई व्यवस्था के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश होगी कि दुकानों पर बिकने वाली शराब निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।

नियम तोड़ने पर दुकानदारों और ठेकेदारों पर कार्रवाई

वहीं, आबकारी विभाग ने साफ किया है कि नए निर्देशों का पालन करना शराब दुकानों और ठेकेदारों के लिए जरूरी होगा। यदि कोई दुकान निर्धारित प्रमाणपत्र या रिपोर्ट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित खबरें

126 शहरों की जल योजनाएं मार्च 2027 तक होंगी पूरी, CM मोहन यादव ने तय की डेडलाइन

126 शहरों की जल योजनाएं मार्च 2027 तक होंगी पूरी, CM मोहन यादव ने तय की डेडलाइन

24 Nov 2026
टीकमगढ़ में ‘वाहेगुरु-सतनाम’ के जयकारों से गूंजे रास्ते, केसरिया पगड़ी और निशान साहिब के साथ निकली प्रभातफेरी

टीकमगढ़ में ‘वाहेगुरु-सतनाम’ के जयकारों से गूंजे रास्ते, केसरिया पगड़ी और निशान साहिब के साथ निकली प्रभातफेरी

24 Nov 2026
बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब, बोले- चार दिन पहले तारीफ की थी, आज आलोचना कर दी

बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब, बोले- चार दिन पहले तारीफ की थी, आज आलोचना कर दी

24 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

126 शहरों की जल योजनाएं मार्च 2027 तक होंगी पूरी, CM मोहन यादव ने तय की डेडलाइन

126 शहरों की जल योजनाएं मार्च 2027 तक होंगी पूरी, CM मोहन यादव ने तय की डेडलाइन

24 नवंबर 2026
टीकमगढ़ में ‘वाहेगुरु-सतनाम’ के जयकारों से गूंजे रास्ते, केसरिया पगड़ी और निशान साहिब के साथ निकली प्रभातफेरी

टीकमगढ़ में ‘वाहेगुरु-सतनाम’ के जयकारों से गूंजे रास्ते, केसरिया पगड़ी और निशान साहिब के साथ निकली प्रभातफेरी

24 नवंबर 2026
सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

24 नवंबर 2026
बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब, बोले- चार दिन पहले तारीफ की थी, आज आलोचना कर दी

बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब, बोले- चार दिन पहले तारीफ की थी, आज आलोचना कर दी

24 नवंबर 2026
मां नर्मदा की पूजा कर CM मोहन यादव ने मांगी प्रदेश की खुशहाली, दादा गुरु की परिक्रमा शुरू

मां नर्मदा की पूजा कर CM मोहन यादव ने मांगी प्रदेश की खुशहाली, दादा गुरु की परिक्रमा शुरू

24 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।