सागर...
B
Bundelikhabre
होमबुंदेलखंडमध्यप्रदेशदेशराजनीतिवीडियो
होमबुंदेलखंडमध्यप्रदेशदेशराजनीतिवीडियो

Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशNEET UG 2026 Counselling: MP में 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 20 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

NEET UG 2026 Counselling: MP में 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 20 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

MP NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का संभावित शेड्यूल जारी। जानें मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की महत्वपूर्ण तारीखें।

4 Aug 2026
शेयर करें:
NEET UG 2026 Counselling: MP में 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 20 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

MP MBBS-BDS admission counselling

भोपाल। मध्य प्रदेश में NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड वाली प्रक्रिया को लेकर, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने एक संभावित शेड्यूल निकल दिया है, और एडमिशन नियमों को अंतिम रूप देने का काम भी लगभग हो गया बताया जा रहा है। इस पहले राउंड में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं वो 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक DME के एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उसके बाद, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट वाला काम, निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगे बढ़ेगा।

11 अगस्त को सीट मैट्रिक्स आएगी

काउंसलिंग के दायरे में 11 अगस्त को सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स प्रकाशित की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को सीटों से जुड़े किसी बिंदु पर आपत्ति होगी ,तो वो 12 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। फिर सब आपत्तियों के निराकरण के बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी।

स्टेट मेरिट लिस्ट के बाद भर सकेंगे कॉलेजों की चॉइस

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय 14 अगस्त को मध्य प्रदेश की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार 15 से 18 अगस्त तक मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे। इसी क्रम के आधार पर उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी।

20 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 से 27 अगस्त शाम 6 बजे तक, संबंधित कॉलेज में पहुंच कर दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय सीमा के अंदर रिपोर्ट करना अनिवार्य रहेगा।

अपग्रेडेशन विकल्प भरना होगा, अनिवार्य

इस बार काउंसलिंग सिस्टम में अपग्रेडेशन विकल्प को भरना जरूरी कर दिया गया है। हर अभ्यर्थी को एडमिशन के वक्त Yes या No में विकल्प चुनना होगा। अगर ये विकल्प नहीं चुना गया ,तो एडमिशन स्लिप जारी नहीं होगी। हालांकि उम्मीदवार 27 अगस्त रात 11:55 बजे तक, अपने लॉगिन के जरिए उस विकल्प में बदलाव भी कर सकेंगे।

समय-सीमा पर खास ध्यान दें

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे काउंसलिंग की हर समय-सीमा को लेकर सतर्क रहें। विभाग ने ये भी सलाह दी है कि रजिस्ट्रेशन, सीट मैट्रिक्स, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी नई जानकारी के लिए उम्मीदवार लगातार DME के आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।

Ankit Paryal
Author
Ankit Paryal

संबंधित खबरें

MP Cabinet Decision: 60 नए सांदीपनि स्कूलों को मंजूरी, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने वाले फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

MP Cabinet Decision: 60 नए सांदीपनि स्कूलों को मंजूरी, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने वाले फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

मध्य प्रदेश
4 Aug 2026
BRICS Culture Conference: सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सहयोग पर मंथन, भोपाल में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि

BRICS Culture Conference: सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सहयोग पर मंथन, भोपाल में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि

मध्य प्रदेश
4 Aug 2026

टिप्पणियाँ (0)

0अक्षर

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!

लेटेस्ट न्यूज़

MP Cabinet Decision: 60 नए सांदीपनि स्कूलों को मंजूरी, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने वाले फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

MP Cabinet Decision: 60 नए सांदीपनि स्कूलों को मंजूरी, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने वाले फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

4 अगस्त 2026
NEET UG 2026 Counselling: MP में 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 20 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

NEET UG 2026 Counselling: MP में 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 20 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

4 अगस्त 2026
BRICS Culture Conference: सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सहयोग पर मंथन, भोपाल में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि

BRICS Culture Conference: सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सहयोग पर मंथन, भोपाल में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि

4 अगस्त 2026
Datia Bypoll Result: दतिया जीत के बाद घनश्याम सिंह का सरकार पर हमला, जनता के मुद्दों को बताया फैसले की वजह

Datia Bypoll Result: दतिया जीत के बाद घनश्याम सिंह का सरकार पर हमला, जनता के मुद्दों को बताया फैसले की वजह

4 अगस्त 2026
MP CM Announcement : तिरंगा यात्रा से खेल विकास तक, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

MP CM Announcement : तिरंगा यात्रा से खेल विकास तक, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

4 अगस्त 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।