Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशपन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

पन्ना के मडैयन गांव में भैंसों के झुंड से पाड़ा अलग करने को लेकर विवाद हो गया। तीन लोगों ने एक परिवार के छह सदस्यों पर कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
12 Nov 2026
शेयर करें:
पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

पाड़ा अलग करने के विवाद में एक परिवार के छह लोग घायल हो गए।

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के मडैयन गांव में मवेशी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। भैंसों के झुंड से अपना पाड़ा अलग करने की बात पर हुए विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाड़ा खोजकर लौट रहे थे युवक और उनके चाचा

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को 19 वर्षीय रामनारायण कुशवाहा अपने चाचा रामप्रताप के साथ रात से लापता पाड़े की तलाश कर घर लौट रहा थे। इसी दौरान गांव में विजय कुशवाहा के घर के सामने लगे सार्वजनिक नल के पास भैंसों के झुंड से पाड़ा अलग करने को लेकर विजय ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन भी बने निशाना

बता दें, विवाद बढ़ने पर विजय ने लकड़ी के डंडे से रामनारायण के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता हरीराम, चाचा रामचंद्र, मां पार्वती और चाची रामकुमारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच विजय ने अपने पिता रामचरण और बेटे अनुराग को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की।

हमले में हरीराम के सिर पर कुल्हाड़ी और रामप्रताप के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। वहीं, रामचंद्र को डंडे से चोट पहुंचाई गई। रामकुमारी के साथ थप्पड़ मारने और पार्वती के साथ झूमाझटकी की गई। आरोपियों ने दोबारा मवेशियों को अलग करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया केस

घायल रामनारायण के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विजय कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा और अनुराग कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 118(1), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

12 Nov 2026
शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

12 Nov 2026
MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

‘बुलाए छठी मां’ सुन भावुक हुए फैंस, श्रेया घोषाल की आवाज में छठ की भक्ति का खूबसूरत रंग

‘बुलाए छठी मां’ सुन भावुक हुए फैंस, श्रेया घोषाल की आवाज में छठ की भक्ति का खूबसूरत रंग

12 नवंबर 2026
पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

12 नवंबर 2026
दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

12 नवंबर 2026
दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

12 नवंबर 2026
शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

12 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।