Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशबागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा युवक 13 दिन से लापता, बहन ने SP से लगाई गुहार

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा युवक 13 दिन से लापता, बहन ने SP से लगाई गुहार

बुलंदशहर का 20 वर्षीय नीरज उर्फ चिंटू 19 सितंबर को पिता के साथ बागेश्वर धाम पहुंचा था। दोपहर में बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। 13 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर बहन ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर भाई की तलाश तेज कराने की मांग की है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
2 Oct 2026
शेयर करें:
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा युवक 13 दिन से लापता, बहन ने SP से लगाई गुहार

लापता युवक और उसकी बहन

Bageshwar Dham Missing Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन और अर्जी लगाने पहुंचे बुलंदशहर के 20 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। नीरज उर्फ चिंटू 19 सितंबर की दोपहर बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 13 दिन बीतने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। परेशान परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उसकी तलाश तेज कराने की मांग की है।

पिता के साथ बागेश्वर धाम पहुंचा था युवक

परिजनों के मुताबिक, नीरज की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। इसी वजह से वह अपने पिता कैलाश चंद्र के साथ 18 सितंबर को बागेश्वर धाम पहुंचा था। परिवार का मकसद वहां अर्जी लगाकर बालाजी के दर्शन करना था। 19 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे नीरज बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिवार का कहना है कि युवक के लापता होने के बाद परिवार ने बागेश्वर धाम परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की। छतरपुर जिले में रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर नीरज के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चलने से उनकी चिंता बढ़ती गई।

बहन ने SP कार्यालय में दिया आवेदन

बता दें,  नीरज की बहन प्रियंका बेदी अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हैं। प्रियंका ने अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर भाई की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित करने की मांग की है।

वहीं, परिवार का आरोप है कि उन्होंने बमीठा थाना पुलिस को भी नीरज के लापता होने की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

संबंधित खबरें

 बिप्लब देब का MP BJP में पहला संदेश: नेताओं से ज्यादा अब योजनाओं का होगा प्रचार

 बिप्लब देब का MP BJP में पहला संदेश: नेताओं से ज्यादा अब योजनाओं का होगा प्रचार

2 Oct 2026
सुशासन और पारदर्शी नीतियां: CM मोहन ने पीएम मोदी को दिया मध्य प्रदेश के विकास और सुरक्षित निवेश का ब्यौरा

सुशासन और पारदर्शी नीतियां: CM मोहन ने पीएम मोदी को दिया मध्य प्रदेश के विकास और सुरक्षित निवेश का ब्यौरा

2 Oct 2026
25 साल पहले दुनिया छोड़ गए गोंड कलाकार जनगढ़ की कला का कमाल, 18 करोड़ में बिकी 1999 की पेंटिंग

25 साल पहले दुनिया छोड़ गए गोंड कलाकार जनगढ़ की कला का कमाल, 18 करोड़ में बिकी 1999 की पेंटिंग

30 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

दुश्मनों पर आसमान से 24 घंटे पैनी नजर: बॉर्डर सुरक्षा के लिए भारत ने स्पेस में लॉन्च किया पहला AI सैटेलाइट

दुश्मनों पर आसमान से 24 घंटे पैनी नजर: बॉर्डर सुरक्षा के लिए भारत ने स्पेस में लॉन्च किया पहला AI सैटेलाइट

2 अक्टूबर 2026
 बिप्लब देब का MP BJP में पहला संदेश: नेताओं से ज्यादा अब योजनाओं का होगा प्रचार

 बिप्लब देब का MP BJP में पहला संदेश: नेताओं से ज्यादा अब योजनाओं का होगा प्रचार

2 अक्टूबर 2026
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा युवक 13 दिन से लापता, बहन ने SP से लगाई गुहार

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा युवक 13 दिन से लापता, बहन ने SP से लगाई गुहार

2 अक्टूबर 2026
सुशासन और पारदर्शी नीतियां: CM मोहन ने पीएम मोदी को दिया मध्य प्रदेश के विकास और सुरक्षित निवेश का ब्यौरा

सुशासन और पारदर्शी नीतियां: CM मोहन ने पीएम मोदी को दिया मध्य प्रदेश के विकास और सुरक्षित निवेश का ब्यौरा

2 अक्टूबर 2026
25 साल पहले दुनिया छोड़ गए गोंड कलाकार जनगढ़ की कला का कमाल, 18 करोड़ में बिकी 1999 की पेंटिंग

25 साल पहले दुनिया छोड़ गए गोंड कलाकार जनगढ़ की कला का कमाल, 18 करोड़ में बिकी 1999 की पेंटिंग

30 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।