Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशकृष्ण पर बयान से छतरपुर में बवाल, बागेश्वर धाम कूच की तैयारी में यादव महासभा; आमने-सामने आए दोनों पक्ष

कृष्ण पर बयान से छतरपुर में बवाल, बागेश्वर धाम कूच की तैयारी में यादव महासभा; आमने-सामने आए दोनों पक्ष

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी को लेकर छतरपुर में विरोध तेज हो गया है। यादव महासभा और अन्य संगठनों ने बागेश्वर धाम तक मार्च का ऐलान किया है। दूसरी ओर समर्थकों की मौजूदगी के बीच पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच हो रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
13 Nov 2026
शेयर करें:
कृष्ण पर बयान से छतरपुर में बवाल, बागेश्वर धाम कूच की तैयारी में यादव महासभा; आमने-सामने आए दोनों पक्ष

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक और सड़क पर बैरिकेड

Bageshwar Dham Controversy: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में छतरपुर में माहौल गरमा गया है। यादव महासभा समेत कई संगठनों ने बागेश्वर धाम तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों की मौजूदगी ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। संभावित टकराव को रोकने के लिए प्रशासन ने धाम की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच भी की जा रही है।

रेलवे स्टेशन ग्राउंड में जुटे प्रदर्शनकारी

बता दें, शुक्रवार को छतरपुर के रेलवे स्टेशन ग्राउंड में यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन में यादव महासभा के साथ ओबीसी महासभा और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व दामोदर यादव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में उन्होंने बागेश्वर धाम तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने धाम पहुंचकर तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी है।

धाम की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा घेरा

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बागेश्वर धाम की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। रेलवे स्टेशन ग्राउंड में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों की मौजूदगी से बढ़ी सतर्कता

एक ओर प्रदर्शनकारी बागेश्वर धाम की ओर बढ़ने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थक भी सक्रिय हो गए है। कुछ समर्थकों के हाथों में झंडे और डंडे भी है। दोनों पक्षों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। ताकि किसी भी पक्ष के बीच आमना-सामना या विवाद की स्थिति न बने। फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

किस बयान से शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, विवाद की शुरुआत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक कथा के दौरान की गई टिप्पणी से हुई। उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण के लिए 'टेढ़ा-मेढ़ा' और श्रीराम के लिए 'सीधा' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी के बाद यादव समाज और भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों की ओर से आपत्ति जताई गई। शुरुआत में सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन धीरे-धीरे मामला अलग-अलग जिलों में प्रदर्शनों तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन भी किया गया।

प्रशासन के सामने शांति बनाए रखने की चुनौती

छतरपुर में फिलहाल दोनों पक्षों की गतिविधियों को देखते हुए तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों और विरोध को लेकर अड़े हैं, जबकि धाम की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में MP के निवेश अवसरों का प्रचार करेंगे CM मोहन यादव

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में MP के निवेश अवसरों का प्रचार करेंगे CM मोहन यादव

13 Nov 2026
खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

13 Nov 2026
छतरपुर में दुकान पर पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो लोगों की पिटाई; CCTV में कैद हुई घटना

छतरपुर में दुकान पर पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो लोगों की पिटाई; CCTV में कैद हुई घटना

12 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

कृष्ण पर बयान से छतरपुर में बवाल, बागेश्वर धाम कूच की तैयारी में यादव महासभा; आमने-सामने आए दोनों पक्ष

कृष्ण पर बयान से छतरपुर में बवाल, बागेश्वर धाम कूच की तैयारी में यादव महासभा; आमने-सामने आए दोनों पक्ष

13 नवंबर 2026
सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में MP के निवेश अवसरों का प्रचार करेंगे CM मोहन यादव

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में MP के निवेश अवसरों का प्रचार करेंगे CM मोहन यादव

13 नवंबर 2026
Student of the Year: After Dark Review: कॉलेज की चकाचौंध के पीछे छिपा है मौत का रहस्य, शनाया कपूर की नई सीरीज कितनी असरदार?

Student of the Year: After Dark Review: कॉलेज की चकाचौंध के पीछे छिपा है मौत का रहस्य, शनाया कपूर की नई सीरीज कितनी असरदार?

13 नवंबर 2026
PM मोदी के मनीला दौरे से भारत-ASEAN संबंधों को मिलेगी नई मजबूती, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगी अहम चर्चा

PM मोदी के मनीला दौरे से भारत-ASEAN संबंधों को मिलेगी नई मजबूती, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगी अहम चर्चा

13 नवंबर 2026
खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

13 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।