Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशछतरपुर में चोरी का खुलासा, 250 CCTV कैमरों की मदद से धार के 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर में चोरी का खुलासा, 250 CCTV कैमरों की मदद से धार के 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के पेप्टेक टाउन में हुई चोरी का ओरछा रोड थाना पुलिस ने खुलासा किया है। 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धार जिले के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
29 Oct 2026
शेयर करें:
छतरपुर में चोरी का खुलासा, 250 CCTV कैमरों की मदद से धार के 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर चोरी कांड में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।

Chhatarpur News:  छतरपुर के पेप्टेक टाउन में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में ओरछा रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धार जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और दो कारें बरामद की गई हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये है।

इंदौर गई थीं मकान मालकिन

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 11 अक्टूबर 2026 को पेप्टेक टाउन निवासी नीरजा राजा के घर हुई थी। घटना के समय वह इंदौर गई हुई थीं और मकान खाली था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

धार जिले से पकड़े गए चार आरोपी

बता दें, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज के साथ अन्य तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया गया। इसी पड़ताल के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम देवधा से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शोभन भूरिया, कालू भूरिया, दिनेश मंडलाई और कैलाश भूरिया के रूप में हुई है।

नकदी, आभूषण और दो कारें जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 हजार रुपये नकद, चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी में उपयोग की गई दो कारें भी जब्त की गई हैं। नकदी, आभूषण और वाहनों सहित जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 14 लाख 625 रुपये है।

पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम

वहीं, मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली ओरछा रोड थाना पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की गई है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का दीदार, तुर्किए के पर्यटक बोले- जिंदगी का यादगार पल

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का दीदार, तुर्किए के पर्यटक बोले- जिंदगी का यादगार पल

29 Oct 2026
₹1,856.67 करोड़ के बजट वाली 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना' को केंद्र की मंजूरी, खेल जगत और उद्योगों में उत्साह

₹1,856.67 करोड़ के बजट वाली 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना' को केंद्र की मंजूरी, खेल जगत और उद्योगों में उत्साह

29 Oct 2026
सागर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम; जानिए क्या है पूरा मामला?

सागर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम; जानिए क्या है पूरा मामला?

29 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

छतरपुर में चोरी का खुलासा, 250 CCTV कैमरों की मदद से धार के 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर में चोरी का खुलासा, 250 CCTV कैमरों की मदद से धार के 4 आरोपी गिरफ्तार

29 अक्टूबर 2026
विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

29 अक्टूबर 2026
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का दीदार, तुर्किए के पर्यटक बोले- जिंदगी का यादगार पल

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का दीदार, तुर्किए के पर्यटक बोले- जिंदगी का यादगार पल

29 अक्टूबर 2026
करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

29 अक्टूबर 2026
₹1,856.67 करोड़ के बजट वाली 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना' को केंद्र की मंजूरी, खेल जगत और उद्योगों में उत्साह

₹1,856.67 करोड़ के बजट वाली 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना' को केंद्र की मंजूरी, खेल जगत और उद्योगों में उत्साह

29 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।