Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशCM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: स्वच्छता में देशभर में नंबर-1 बना उज्जैन, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: स्वच्छता में देशभर में नंबर-1 बना उज्जैन, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उज्जैन ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के 54 वार्डों में काम करने वाले 3000 सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Nov 2026
शेयर करें:
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: स्वच्छता में देशभर में नंबर-1 बना उज्जैन, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

CM मोहन यादव ने 3000 सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

Ujjain News: स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उज्जैन ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के 3 हजार स्वच्छता मित्रों को सम्मानित करने के साथ प्रत्येक को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से ही शहरों की सुंदरता और पहचान कायम रहती है।

उज्जैन के 3000 सफाई मित्रों को मिलेगा नकद पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन के गीता भवन में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और मंच से कई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन नगर निगम के सभी 54 वार्डों में काम करने वाले करीब 3 हजार स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये देने का ऐलान किया। इस तरह कुल 1.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय सफाई कर्मचारियों, शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम को दिया।

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को मिला स्वच्छता पुरस्कार

इसके सात ही, मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर के कुल 27 पुरस्कारों में से मध्यप्रदेश के 9 शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब अपनी स्वच्छता के लिए भी पहचाना जा रहा है। इस उपलब्धि में मालवा क्षेत्र के शहरों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। इंदौर के साथ देपालपुर ने भी सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। देपालपुर ने पहले के सर्वेक्षण में 1700वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन इस बार वह अपनी श्रेणी में पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं इंदौर 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहा। उज्जैन और देवास को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिले। इसके अलावा ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और बुधनी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में उपलब्धियां हासिल की हैं।

सफाई मित्र शहर की सेहत और सम्मान के रक्षक

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सफाई मित्रों का काम केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं है। वे शहर की स्वच्छता के साथ उसकी सेहत, सुंदरता और प्रतिष्ठा बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता का असली प्रहरी बताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि लाल किले से शुरू हुए इस अभियान ने देश में साफ-सफाई को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं समझना चाहिए, बल्कि हर नागरिक को इसमें योगदान देना होगा।

परंपराओं में भी स्वच्छता का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी सेवा और स्वच्छता का महत्व बताया था। उन्होंने महाभारत में अर्जुन के सारथी बनने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने दीपावली पर घरों की सफाई और लक्ष्मी पूजन के साथ झाड़ू के महत्व की बात भी कही। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रकृति और पेड़-पौधे भी हमें स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए साफ-सफाई को रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है।

कचरे से बिजली और फूलों से बन रहे अगरबत्ती-गुलाल

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहर में गीले कचरे को प्रोसेस कर बिजली तैयार की जा रही है। मंदिरों से निकलने वाले फूलों और अन्य पूजन सामग्री का इस्तेमाल स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अगरबत्ती, धूपबत्ती और गुलाल बनाने में कर रही हैं। सूखे कचरे को ईंधन के रूप में उपयोग करने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। इसके अलावा निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के निपटारे के लिए प्रतिदिन 75 टन क्षमता का वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तैयार किया जा रहा है। शहर में नए गारबेज ट्रांसफर स्टेशन भी विकसित किए जा रहे हैं। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 40 नए सीएनजी वाहन आ चुके हैं, जबकि 40 अन्य वाहन जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है।

उज्जैन के विकास कार्यों का भी किया जिक्र

कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने इंदौर से उज्जैन आने वाली सड़क के उद्घाटन और बदनावर-उज्जैन-बड़नगर मार्ग के लोकार्पण का उल्लेख किया। इस दौरान उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्वच्छता मित्र मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

25 Nov 2026
कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

25 Nov 2026
सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

25 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

26 नवंबर 2026
26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

25 नवंबर 2026
कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

25 नवंबर 2026
सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

25 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।