Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिक्षाMP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

एमपी बोर्ड ने 2026-27 की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र में अहम बदलाव किया है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अब दो अंक वाले अतिलघुत्तरीय सवालों में भी दूसरा विकल्प मिलेगा। नए निर्देश के अनुसार स्कूलों को छात्रों और अभिभावकों तक इस बदलाव की जानकारी पहुंचानी होगी।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
26 Nov 2026
शेयर करें:
MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

एमपी बोर्ड ने 2026-27 की 10वीं-12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है।

MP Board News: मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नए शैक्षणिक सत्र में 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में दो अंक वाले अतिलघुत्तरीय सवालों का स्वरूप बदला जाएगा। अब इन प्रश्नों के साथ भी वैकल्पिक सवाल दिए जाएंगे। इस सुविधा के जरिए परीक्षार्थी अपनी जानकारी के अनुसार किसी एक प्रश्न का उत्तर लिख सकेंगे। मंडल का यह संशोधित निर्देश सत्र 2026-27 की परीक्षाओं पर लागू होगा।

छोटे सवालों में भी मिलेगी पसंद का प्रश्न चुनने की सुविधा

बता दें, अब तक दो अंक वाले अतिलघुत्तरीय प्रश्नों को लेकर अलग व्यवस्था निर्धारित थी। पहले जारी किए गए निर्देशों में इन सवालों के लिए आंतरिक विकल्प की सुविधा नहीं रखी गई थी। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने पुराने फैसले में बदलाव करते हुए अब इस श्रेणी के प्रश्नों को भी विकल्प के दायरे में शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को दो अंक के सवालों में भी दूसरा प्रश्न चुनने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें प्रश्नपत्र हल करते समय अपनी तैयारी के अनुरूप उत्तर देने में सहूलियत होगी।

पुराने निर्देशों में सिर्फ एक बिंदु पर संशोधन

मंडल ने स्पष्ट करते हे कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए पहले से तय अन्य नियमों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के संबंध में जारी दिशा-निर्देश पहले की तरह प्रभावी रहेंगे। नया संशोधन विशेष रूप से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दो अंक वाले अतिलघुत्तरीय प्रश्नों पर लागू किया गया है। यह सुविधा फिलहाल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित की गई है।

जिला स्तर पर स्कूलों तक पहुंचेगा आदेश

वहीं, संशोधित व्यवस्था को लेकर मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और समन्वयक संस्थाओं को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के संबंधित स्कूलों तक नए आदेश की जानकारी पहुंचानी होगी। स्कूल प्राचार्यों को भी कहा गया है कि वे परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परिचित कराएं। इससे परीक्षा के समय किसी तरह की गलतफहमी नहीं रहेगी और छात्र बदले हुए प्रारूप के अनुसार प्रश्नपत्र हल कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

UGC NET December 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

UGC NET December 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

20 Nov 2026
MP TET 2026 पर आया बड़ा फैसला! दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें तारीख

MP TET 2026 पर आया बड़ा फैसला! दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें तारीख

10 Nov 2026
UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

19 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

28 नवंबर 2026
2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

28 नवंबर 2026
Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

28 नवंबर 2026
छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

28 नवंबर 2026
देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

28 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।