Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशCM मोहन यादव ने कन्या पूजन कर किया सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण, 30 हजार हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

CM मोहन यादव ने कन्या पूजन कर किया सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण, 30 हजार हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

सीहोर के भैरूंदा में CM मोहन यादव ने कन्या पूजन के बाद 536.23 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण किया। इससे 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। बुधनी क्षेत्र में 41.44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
27 Nov 2026
शेयर करें:
CM मोहन यादव ने कन्या पूजन कर किया सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण, 30 हजार हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

कन्या पूजन करते हुए CM मोहन यादव

Seep Ambar Project: सीहोर के भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के पहले और दूसरे चरण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। करीब 536.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के जरिए बुधनी और भैरूंदा क्षेत्र के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।

नर्मदा के पानी से खेतों तक पहुंचेगी सिंचाई सुविधा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सीप-अंबर परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी उपलब्ध होगा। इससे बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों को राहत मिलेगी। खेतों तक पानी पहुंचने से फसल उत्पादन और खेती की संभावनाओं को विस्तार मिल सकेगा। सरकार का प्रयास है कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं मिलें। इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं के साथ दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है।

प्रदेश में सिंचित क्षेत्र 60 लाख हेक्टेयर के पार पहुंचा

सीएम ने मध्यप्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का आंकड़ा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश का सिंचित क्षेत्र करीब 7.5 लाख हेक्टेयर था, जो वर्ष 2023 तक बढ़कर लगभग 40 लाख हेक्टेयर हो गया। पिछले ढाई वर्षों में सिंचित क्षेत्र में 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब यह आंकड़ा 60 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच चुका है। सरकार ने भविष्य में इसे 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

बुधनी को 41.44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बता दें, सीप-अंबर परियोजना के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 41.44 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें पांच सड़कें, सलकनपुर में रेस्ट हाउस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रयोगशाला से जुड़े कार्य शामिल हैं। इसके अलावा गोपालपुर में सामुदायिक भवन और बगवाड़ा में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सलकनपुर में मां विजयासन का भव्य लोक विकसित किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा।

दूध उत्पादन में प्रदेश को पहले स्थान पर लाने की तैयारी

मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन और डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश फिलहाल देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति गाय हर महीने एक हजार रुपये की सहायता देने के फैसले का भी जिक्र किया गया। इसके अलावा मान्यता प्राप्त गोशालाओं में प्रति गोमाता मिलने वाली सहायता राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किए जाने की जानकारी दी।

संबंधित खबरें

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

28 Nov 2026
2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

28 Nov 2026
छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

28 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

28 नवंबर 2026
2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

28 नवंबर 2026
Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

28 नवंबर 2026
छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

28 नवंबर 2026
देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

28 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।