Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशआंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात अकवान, 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात अकवान, 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। IMD के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120-130 kmph और झोंके 145 kmph तक पहुंच सकते हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Nov 2026
शेयर करें:
आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात अकवान, 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; भारी बारिश का अलर्ट

प्रतीकात्मक फोटो

Cyclone Akvan Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान लगातार ताकतवर होता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

20 नवंबर को आंध्र तट से टकराने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि यह नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम के तट को पार करेगा। तूफान के करीब आने के साथ समुद्र में हलचल बढ़ने और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों के लिए भी सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

बता दें, चक्रवात के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 19 और 20 नवंबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश भी हो सकती है। तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 17 से 23 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश की ओर तीसरा तूफान

अकवान पिछले करीब तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब और 3 नवंबर को चक्रवात मुरासु ने राज्य के तटीय इलाकों में दस्तक दी थी। लगातार दो तूफानों के असर से किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अब अकवान के आने की आशंका ने तटीय क्षेत्रों में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 Nov 2026
सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

24 Nov 2026
वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

24 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

26 नवंबर 2026
26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

25 नवंबर 2026
कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

25 नवंबर 2026
सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

25 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।