Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशदिल्ली में SCO सभ्यतागत संवाद मंच आज से, पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी पहुंचे

दिल्ली में SCO सभ्यतागत संवाद मंच आज से, पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी पहुंचे

दिल्ली के पुराना किला में SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन हो रहा है। इसमें शामिल होने पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक भी भारत पहुंचे हैं।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
20 Nov 2026
शेयर करें:
दिल्ली में SCO सभ्यतागत संवाद मंच आज से, पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी पहुंचे

दिल्ली में SCO मंच

नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। मई 2023 के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ दिए गए उनके विवादित बयान पहले भी चर्चा में रहे हैं।

पुराना किला में होगा उद्घाटन समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के पुराना किला में मंच का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 'सिविलाइजेशन्स इन कन्वर्सेशन' नाम से सांस्कृतिक आयोजन भी होगा। इसमें संगीत, नृत्य और कहानी कहने की कला के जरिए अलग-अलग सभ्यताओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

दिल्ली के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी

मंच के साथ 'अस्तित्व- द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस' नाम की प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली के इतिहास को दिखाया जाएगा।

21-22 नवंबर को होंगे चार सत्र

दो दिवसीय चर्चा में विद्वान और विशेषज्ञ संगीत, वस्त्र परंपरा, खानपान और पारंपरिक खेलों पर अपने विचार रखेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, SCO के सभी सदस्य देशों को आयोजन का न्योता दिया गया है। इनमें भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।

मुसादिक मलिक की यात्रा पर भी नजर

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया। वह 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सिंधु जल संधि पर दिया था बयान

मलिक ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पानी को छूने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

2023 में बिलावल भुट्टो आए थे भारत

मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO की बैठक में शामिल होने भारत आए थे। उनके बाद अब मुसादिक मलिक भारत पहुंचे हैं। पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि वह आपसी सम्मान के आधार पर सभ्यताओं के संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 Nov 2026
सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

24 Nov 2026
वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

24 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

26 नवंबर 2026
26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

25 नवंबर 2026
कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

25 नवंबर 2026
सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

25 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।