Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशसंविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

संविधान दिवस पर MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी में संविधान निर्माण से जुड़ी मध्यप्रदेश की विभूतियों का योगदान दिखाया गया। CM मोहन यादव ने इस मौके पर कांग्रेस पर 100 बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
26 Nov 2026
शेयर करें:
संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

MP विधानसभा में CM मोहन यादव ने संविधान गैलरी का उद्घाटन किया।

Constitution Day 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान दिवस पर आयोजित 'संविधान उत्सव-2026' में इस बार प्रदेश की उन विभूतियों के योगदान को खास जगह दी गई, जिन्होंने संविधान निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विधानसभा परिसर में संविधान गैलरी और विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने करीब 100 बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया और 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। मुख्यमंत्री ने आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और प्रेस अधिनियम का जिक्र करते हुए कांग्रेस के पुराने फैसलों पर सवाल उठाए।   

संविधान निर्माण में MP की विभूतियों का योगदान प्रदर्शनी में शामिल

बता दें, संविधान उत्सव-2026 के तहत विधानसभा परिसर में तैयार की गई संविधान गैलरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। यहां संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा की तस्वीरों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से लोगों को संविधान की यात्रा से परिचित कराया जा रहा है।

प्रदर्शनी में डॉ. हरिसिंह गौर, सेठ गोविंद दास, पंडित रविशंकर शुक्ल, हरि विष्णु कामथ, भगवंतराव मंडलोई और राजकुमारी अमृत कौर जैसी विभूतियों के योगदान को रेखांकित किया गया है। इसके अलावा संविधान सभा में देश का नाम 'भारत' रखने की पैरवी और हिंदी को राजभाषा बनाने की मांग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी जगह दी गई है।

संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले इंदौर के चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के बेटे को भी समारोह में सम्मानित किया गया। विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन भी हुआ।

CM बोले- कांग्रेस ने 100 बार संविधान की मूल भावना से किया खिलवाड़

संविधान दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के शासनकाल को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान की मूल भावना को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया।

कांग्रेस नेताओं के संविधान की प्रति लेकर प्रदर्शन करने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बार-बार संविधान की मूल भावना को प्रभावित किया, आज वही संविधान की रक्षा की बात कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 'चलनी कहे सूप से कि देख तेरे में छेद है' वाली कहावत के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा।

आपातकाल और शाहबानो प्रकरण का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा

सीएम ने कांग्रेस के शासनकाल से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और 1988 के प्रेस अधिनियम को भी चर्चा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के जरिए संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों के प्रति तत्कालीन सरकारों के रवैये को समझा जा सकता है।

सीएम ने जबलपुर के त्रिपुरी अधिवेशन का जिक्र करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हुए विवाद को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बोस के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद तत्कालीन नेतृत्व के साथ उनके मतभेद बढ़े और अंततः उन्हें इस्तीफा देकर पार्टी छोड़नी पड़ी। मुख्यमंत्री ने इस प्रसंग के जरिए भी कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

धारा 370 हटाने से राम मंदिर तक के फैसलों का किया उल्लेख

मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए फैसलों का जिक्र करते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, संविधान को देश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ भी समझा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की कई विभूतियों का योगदान रहा है। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इन लोगों के विचारों और योगदान को संकलित कर विशेष पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है।

विजयवर्गीय बोले- संविधान सड़क पर अराजकता की अनुमति नहीं देता

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके नाम पर अराजकता नहीं फैलाई जा सकती। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने के लिए संसद और विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक मंच मौजूद हैं।

विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चौराहों पर संवाद की चुनौती देने वाले लोग सदन में चर्चा से पीछे हटते हैं। उन्होंने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा था।

तोमर ने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन पर दिया जोर

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान देश को आसानी से नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं, लेकिन उन्हें अपने मूल कर्तव्यों के प्रति भी जिम्मेदार बनना होगा। तोमर ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी नागरिकों से अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

संबंधित खबरें

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

28 Nov 2026
2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

28 Nov 2026
छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

28 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रेमिका ने भी दी जान; 3 महीने बाद होनी थी शादी

28 नवंबर 2026
2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, CM मोहन यादव ने फैसले को बताया अहम

28 नवंबर 2026
Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

Box Office: 'ये प्रेम मोल लिया' की ओपनिंग 4 करोड़, 'गनमास्टर G9' से 35 लाख आगे

28 नवंबर 2026
छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

छतरपुर में परीक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह पेपर दे रहे पकड़े गए 4 लोग

28 नवंबर 2026
देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

देवास समाधान ऑनलाइन में नल जल योजना की शिकायत, ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी

28 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।