Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशPM मोदी का दिखा मानवीय अंदाज, 70 साल की कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत; बीच कार्यक्रम में मदद के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री

PM मोदी का दिखा मानवीय अंदाज, 70 साल की कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत; बीच कार्यक्रम में मदद के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री

मैसूरु में कॉसमॉस तारामंडल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान 70 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता प्रेमा के. सिम्बैया की तबीयत बिगड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके पास पहुंचे। उन्होंने जूस मंगवाया और काफिले के डॉक्टर को बुलाकर महिला की जांच व देखभाल के निर्देश दिए।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
14 Nov 2026
शेयर करें:
PM मोदी का दिखा मानवीय अंदाज, 70 साल की कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत; बीच कार्यक्रम में मदद के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री

मैसूरु में 70 वर्षीय BJP कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने पर PM मोदी ने खुद हाल जाना।

PM Modi's Humanitarian Gesture: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज कर्नाटक के मैसूरु में देखने को मिला। कॉसमॉस तारामंडल के उद्घाटन समारोह के दौरान जब 70 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता प्रेमा के. सिम्बैया को अचानक चक्कर आने लगे, तो प्रधानमंत्री ने उनकी परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया। वे खुद महिला के पास पहुंचे, उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और तत्काल मदद के इंतजाम कराए। पीएम मोदी ने जूस मंगवाने के साथ अपने काफिले के डॉक्टर को भी बुलाया।

बुजुर्ग कार्यकर्ता की परेशानी पर तुरंत लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार, प्रेमा के. सिम्बैया नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। 70 वर्षीय प्रेमा बीजेपी से जुड़ी हुई हैं और मैसूरु के कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री उनके पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। महिला को राहत पहुंचाने के लिए जूस की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने साथ मौजूद मेडिकल टीम के डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच और जरूरी देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। प्रधानमंत्री की इस पहल से कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर गया।

सोशल मीडिया पर सामने आया घटनाक्रम

बता दें, इस पूरे मामले की तस्वीरें बीजेपी महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं है। संगठन की पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने महिला की स्थिति जानने के बाद डॉक्टरों को आवश्यक देखभाल और इलेक्ट्रोलाइट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। महिला मोर्चा ने इस पहल को प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता से जोड़ते हुए उनकी सराहना की। तस्वीरें सामने आने के बाद यह घटनाक्रम कर्नाटक दौरे की चर्चित बातों में शामिल हो गया।

कर्नाटक को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

मैसूरु में महिला कार्यकर्ता की मदद करने के अलावा प्रधानमंत्री का दौरा विकास परियोजनाओं के लिहाज से भी अहम रहा। उन्होंने कर्नाटक में 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के जरिए राज्य में परिवहन सुविधाओं का विस्तार और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने मैसूरु पहुंचने पर मिले स्वागत का जिक्र भी सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो साझा कर शहर के लोगों के प्रति आभार जताया।

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन को मिली नई शुरुआत

साथ ही, दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत की।

संबंधित खबरें

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 Nov 2026
सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

सुखबीर बादल बोले- BJP से हमारा रिश्ता पारिवारिक, पंजाब में फिर साथ लड़ेंगे चुनाव

24 Nov 2026
वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

वीर सावरकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी को 15 दिन का अल्टीमेटम

24 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

26 नवंबर 2026
26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 नवंबर 2026
मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर CM मोहन यादव की निर्मला सीतारमण से मुलाकात

25 नवंबर 2026
कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

कभी मंत्री तो कभी नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

25 नवंबर 2026
सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

सागर के कृष्णगंज वार्ड में दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, भारी नुकसान के बीच सुरक्षित बचा पूरा परिवार

25 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।