Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर में गोपालगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में 7-8 लाख रुपए हार गया था। पूछताछ में उसने बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र छीनने की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Oct 2026
शेयर करें:
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चोरी के मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Sagar Crime News: मध्य प्रदेश के सागर में ऑनलाइन गेमिंग में भारी रकम गंवाने के बाद एक युवक ने चोरी और झपटमारी की। गोपालगंज थाना पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र छीनने की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को शिवाजी वार्ड के बाल हिलव्यू निवासी शालिकराम रैकवार ने बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के पास एक युवक संदिग्ध नजर आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसकी पहचान अजय पटेल (24), निवासी तिली गांव, पटवा मंदिर के पास के रूप में हुई। पूछताछ में बाइक चोरी से जुड़ी जानकारी मिली और चोरी की बाइक भी बरामद की गई।

ऑनलाइन गेमिंग में गवाए 7-8 लाख रुपए

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय ग्रेजुएट है और गोपालगंज इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग पढ़ाता था। वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। युवक को ऑनलाइन गेमिंग की आदत थी, जिसमें उसने कथित तौर पर 7 से 8 लाख रुपए गंवा दिए। उसने किस्तों पर बाइक खरीदी थी और बाद में उसे गिरवी रखकर पैसे जुटाए। मिली रकम का कुछ हिस्सा कर्ज की किस्तों में चला गया, जबकि बाकी रकम भी गेमिंग में खर्च हो गई। नुकसान की भरपाई के लिए वह दोबारा पैसे लगाता रहा, लेकिन कर्ज का बोझ कम होने के बजाय बढ़ता गया।

बुजुर्ग महिला का छीना मंगलसूत्र

बता दें, आर्थिक परेशानी के बीच युवक ने कथित तौर पर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की।

गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने कहा कि बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया गया है। मंगलसूत्र छीनने की घटना और अन्य संभावित वारदातों को लेकर उससे पूछताछ जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही दूसरे मामलों में उसकी भूमिका और संबंधित साक्ष्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित खबरें

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 Oct 2026
कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

10 Oct 2026
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित में गुब्बारे उड़ाकर CM मोहन ने दिया सद्भाव और सकारात्मकता का पैगाम

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित में गुब्बारे उड़ाकर CM मोहन ने दिया सद्भाव और सकारात्मकता का पैगाम

9 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

CM से बातचीत के बाद कानूनी सुरक्षा और कार्रवाई वापसी पर पटवारी संघ व सरकार में सहमति

10 अक्टूबर 2026
वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

वोटर लिस्ट में नाम हटाने की आपत्ति पर नई लिमिट, Form 7 अब अधिकतम 10 बार

10 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए लाखों, कर्ज चुकाने के लिए की चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 अक्टूबर 2026
कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

कठोर दिखते थे, दिल कोमल था: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार की सभा में संघ पदाधिकारी

10 अक्टूबर 2026
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित में गुब्बारे उड़ाकर CM मोहन ने दिया सद्भाव और सकारात्मकता का पैगाम

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित में गुब्बारे उड़ाकर CM मोहन ने दिया सद्भाव और सकारात्मकता का पैगाम

9 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।