Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशपूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दावा- ट्रंप ने 1993 में किया यौन उत्पीड़न, बाद में वीजा और पढ़ाई में मदद का दिया भरोसा

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दावा- ट्रंप ने 1993 में किया यौन उत्पीड़न, बाद में वीजा और पढ़ाई में मदद का दिया भरोसा

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने दावा किया है कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में उनके साथ यौन हिंसा हुई थी। डेमोक्रेटिक सांसदों की रिपोर्ट में उनके बयान के साथ वीजा और पढ़ाई में मदद के कथित वादे का भी जिक्र है। व्हाइट हाउस ने आरोपों को खारिज किया है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
27 Oct 2026
शेयर करें:
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दावा- ट्रंप ने 1993 में किया यौन उत्पीड़न, बाद में वीजा और पढ़ाई में मदद का दिया भरोसा

बीट्राइस केउल, डोनाल्ड ट्रंप

Trump Allegation News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने दावा किया है कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में उनके साथ यौन हिंसा हुई थी। उनके बयान को डेमोक्रेटिक सांसदों की एक रिपोर्ट में शामिल किए गए है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि घटना के बाद उन्हें अमेरिकी वीजा और उच्च शिक्षा में मदद का भरोसा दिया गया था। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

1993 की मुलाकात को लेकर क्या कहा?

रिपोर्ट के मुताबिक, बीट्रिस केउल नवंबर 1993 में अमेरिका में आयोजित ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप अमेरिकन ड्रीम पेजेंट’ में शामिल होने पहुंची थीं। उस समय वह मॉडलिंग के साथ वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी काम कर रही थीं।

केउल का कहना है कि न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में आयोजित एक प्रेस लंच के दौरान उनकी ट्रंप से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्हें होटल के एक सुइट में मिलने के लिए बुलाया गया। वह अपने करियर और पढ़ाई से जुड़े अवसरों पर चर्चा की उम्मीद लेकर वहां गई थीं।

वीजा और यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर भी दावा

बीट्रिस केउल के आरोपों के अनुसार, कथित घटना के बाद उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अमेरिका का वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने में मदद का भरोसा दिया गया था।

केउल ने बताया कि पेजेंट के दौरान उनका पासपोर्ट अपने पास रखे जाने से वह चिंतित हो गई थीं। ये विवरण उनकी ओर से लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं। रिपोर्ट में शामिल होने से इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो जाती।

एपस्टीन से मुलाकात का भी किया जिक्र

सात ही, केउल ने दावा किया कि ट्रंप के जाने के बाद जेफ्री एपस्टीन उनसे मिले और खुद को ट्रंप का करीबी बताया। उनके मुताबिक, एपस्टीन ने उन्हें ट्रंप की मार-ए-लागो संपत्ति पर होने वाली पार्टियों में आने का निमंत्रण भी दिया था।

रिपोर्ट में इस बयान को एपस्टीन से जुड़े मामलों और अन्य महिलाओं के आरोपों के व्यापक संदर्भ में रखा गया है। डेमोक्रेटिक सांसदों ने इन दावों की जांच का मुद्दा उठाया है। हालांकि, इस रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपों को साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता।

व्हाइट हाउस ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, व्हाइट हाउस ने बीट्रिस केउल के दावों को गलत बताते हुए रिपोर्ट को राजनीतिक मकसद से तैयार किया गया दस्तावेज बताया है। प्रवक्ता लॉरेन बिस के मुताबिक, ट्रंप ने पहले ही एपस्टीन को मार-ए-लागो क्लब से बाहर कर दिया था।

संबंधित खबरें

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 50 लोगों की मौत, 179 घायल

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 50 लोगों की मौत, 179 घायल

28 Oct 2026
अमेरिका तक पहुंची सनातन धर्म की गूंज, ह्यूस्टन में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर

अमेरिका तक पहुंची सनातन धर्म की गूंज, ह्यूस्टन में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर

27 Oct 2026
ट्रम्प की नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नाराजगी फिर आई सामने, बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

ट्रम्प की नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नाराजगी फिर आई सामने, बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

26 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

28 अक्टूबर 2026
MP में ₹12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर: डेला ग्रुप करेगा ₹2,250 करोड़ की बड़ी डील, CM मोहन यादव ने की वन-टू-वन चर्चा

MP में ₹12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर: डेला ग्रुप करेगा ₹2,250 करोड़ की बड़ी डील, CM मोहन यादव ने की वन-टू-वन चर्चा

28 अक्टूबर 2026
MP को जल्द मिलेगा नया DGP! कैलाश मकवाना के रिटायरमेंट से पहले रेस में ये 3 अफसर

MP को जल्द मिलेगा नया DGP! कैलाश मकवाना के रिटायरमेंट से पहले रेस में ये 3 अफसर

28 अक्टूबर 2026
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 50 लोगों की मौत, 179 घायल

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 50 लोगों की मौत, 179 घायल

28 अक्टूबर 2026
शाजापुर में कृष्णमृगों को सुरक्षित जंगलों में भेजने का अभियान तेज, अब तक 1,236 से ज्यादा रेस्क्यू

शाजापुर में कृष्णमृगों को सुरक्षित जंगलों में भेजने का अभियान तेज, अब तक 1,236 से ज्यादा रेस्क्यू

28 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।