स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 50 लोगों की मौत, 179 घायल
स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 50 लोगों की मौत और 179 के घायल है। कई डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। मैड्रिड-अंदालूसिया रेल मार्ग बंद है। सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी और मानवीय चूक की आशंका की जांच जारी है।


लेडो प्रांत में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर
Spain Train Crash: स्पेन में बुधवार को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में अभी तक 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 179 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना स्पेन के टोलेडो प्रांत में उर्डा और आसपास के रेलखंड पर सुबह करीब 8:54 बजे स्थानीय समयानुसार हुई। मैड्रिड से सेविला जा रही Renfe की हाई-स्पीड ट्रेन एक अन्य ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई।
टक्कर के कारण Iryo ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान की ओर पलट गए। दुर्घटनास्थल पर कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। राहतकर्मियों ने यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभियान चलाया।
दोनों ट्रेनों में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे
रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल Renfe ट्रेन में 397 यात्री सवार थे, जबकि Iryo ट्रेन में 147 यात्री और एक शिशु मौजूद थे। इस तरह दोनों ट्रेनों में कुल 545 लोग सवार थे। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा दलों और सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा गया। घायलों की सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए।
सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी
हालांकि, दुर्घटना की सबसे अहम कड़ी रेल सिग्नलिंग और ट्रेन संचालन से जुड़ी बताई जा रही है। मुख्य LZB सुरक्षा एवं सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों की आवाजाही नियंत्रित किए जाने की आशंका है।
मैड्रिड-अंदालूसिया रेल मार्ग पर यातायात बंद
वहीं, हादसे के बाद स्पेन के प्रमुख हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया। इस मार्ग से मैड्रिड को दक्षिणी स्पेन के अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ा जाता है। प्रभावित मार्ग की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यात्रियों की सहायता के लिए मैड्रिड के अटोचा स्टेशन सहित सेविला, कॉर्डोबा और मलागा के प्रमुख स्टेशनों पर सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए।
इस दुर्घटना ने स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी साल जनवरी में दक्षिणी स्पेन के अदामुज इलाके में भी एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।

.jpg&w=3840&q=75)


