Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशबंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने पहले नामांकन वापस लेने की घोषणा की, लेकिन कुछ घंटे बाद फैसला बदलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे एक दिन पहले नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया था।

P
By Pragati Chaurasiya
19 Sept 2026
शेयर करें:
बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

ममता बनर्जी के गुट के रेजीनगर उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी

West Bengal By-election: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के गुट से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार सुबह चुनाव से हटने की घोषणा की थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए चुनाव मैदान में बने रहने का ऐलान कर दिया।

कुछ घंटों में बदला चुनावी फैसला

बता दें, रबीउल आलम चौधरी ने पहले नामांकन वापस लेने की बात कही थी। बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया और उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। इससे रेजीनगर सीट पर ममता गुट की ओर से उम्मीदवार को लेकर पैदा हुई स्थिति फिलहाल बदल गई है।

नंदीग्राम में भी बदला था समीकरण

रेजीनगर से एक दिन पहले नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी ऐसा ही बड़ा घटनाक्रम सामने आया था। ममता बनर्जी के गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि, इसके कुछ समय बाद मिलन प्रधान को वर्ष 2007 के एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी लंबित वारंट के आधार पर की गई।

6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 को नतीजे

नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। दोनों सीटों पर उम्मीदवारों से जुड़े हालिया घटनाक्रम के कारण चुनावी समीकरण में बदलाव देखने को मिला है।

TMC के नाम और सिंबल को लेकर विवाद

वहीं, इन घटनाओं के बीच तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर भी विवाद चल रहा है। चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को मूल पार्टी नाम और ‘Flowers & Grass’ यानी जोड़ा घास-फूल चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया। उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के गुट को ‘Mamata All India Trinamool Congress’ नाम और ‘Football Player’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं दूसरे गुट को ‘Democratic Trinamool Congress’ नाम के साथ ‘Envelope’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

संबंधित खबरें

 ममता का बड़ा फैसला: संचिता प्रधान के नामांकन वापसी के बाद अब कांग्रेस के समर्थन में TMC

ममता का बड़ा फैसला: संचिता प्रधान के नामांकन वापसी के बाद अब कांग्रेस के समर्थन में TMC

18 Sept 2026
अंतरिक्ष से अब देश की सीमाओं और मौसम पर होगी कड़ी नजर: इसरो ने GSLV-F17 से लॉन्च किया EOS-05

अंतरिक्ष से अब देश की सीमाओं और मौसम पर होगी कड़ी नजर: इसरो ने GSLV-F17 से लॉन्च किया EOS-05

4 Sept 2026
कानून व्यवस्था की जीत: 2873 अपराधियों पर जारी रहेगा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की 13 FIR कीं रद्द

कानून व्यवस्था की जीत: 2873 अपराधियों पर जारी रहेगा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की 13 FIR कीं रद्द

1 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

19 सितंबर 2026
बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

19 सितंबर 2026
 ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

19 सितंबर 2026
MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

19 सितंबर 2026
Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

19 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।