Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशपैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

बुंदेलखंड में दीपावली के बाद मोनिया व्रत की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। व्रतधारी सफेद कपड़े, घुंघरू और मोरपंख धारण कर मौन रहते हुए 5, 7 या 12 गांवों की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान वे गाय की तरह थाली से पानी पीते हैं और व्रत पूरा होने पर उसी अंदाज में पहला अन्न ग्रहण करते हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
11 Nov 2026
शेयर करें:
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

बुंदेलखंड की मोनिया परंपरा

Monia Tradition: बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति में कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनमें आस्था के साथ अनुशासन और अनूठी मान्यताओं का मेल देखने को मिलता है। दीपावली के बाद यहां मोनिया व्रत और नृत्य की ऐसी ही खास परंपरा निभाई जाती है। इसमें व्रतधारी सफेद कपड़े पहनते हैं, पैरों में घुंघरू बांधते हैं और कमर पर मोरपंख सजाकर गाय जैसा रूप धारण करते हैं। इसके बाद मौन रहकर संकल्प के मुताबिक 5, 7 या 12 गांवों की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान उनके खान-पान का तरीका भी गायों जैसा होता है।

दीपावली के बाद शुरू होती है मोनिया की परंपरा

बता दें, बुंदेलखंड में दीपावली का उत्सव भाई दूज के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि कई इलाकों में इसके बाद भी लोकपर्वों और पारंपरिक आयोजनों की रौनक बनी रहती है। इसी कड़ी में दीपावली के दूसरे दिन से मोनिया निकलने की परंपरा शुरू होती है, जो दूज तक विशेष रूप से दिखाई देती है। इसके साथ दिवारी नृत्य और दूसरे सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं, जिनका सिलसिला कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रह सकता है। इस परंपरा में शामिल होने वाले व्यक्ति को पहले व्रत का संकल्प लेना पड़ता है। वह तय करता है कि उसे कितने गांवों की परिक्रमा करनी है। इसी संकल्प के आधार पर यात्रा की शुरुआत और समापन का स्थान निर्धारित होता है।

12 साल तक निभाना पड़ता है कठिन संकल्प

मोनिया बनने की परंपरा केवल एक दिन का आयोजन नहीं है। मान्यता के मुताबिक, जो व्यक्ति इस व्रत का संकल्प लेता है, उसे इसे लगातार 12 वर्षों तक निभाना होता है। इसके बाद एक अतिरिक्त वर्ष भी पूरा करना पड़ता है, जिसे स्थानीय लोग मूल के साथ ब्याज के रूप में बताते हैं। व्रतधारी अपनी क्षमता और संकल्प के अनुसार फलाहार या निराहार रह सकते हैं। यात्रा शुरू होने के बाद उन्हें मौन रहना होता है। परिक्रमा पूरी होने तक बातचीत करना वर्जित माना जाता है। परंपरा के अनुसार, बीच में बोलने से व्रत टूट जाता है।

गाय जैसा रूप, थाली में मुंह डालकर पीते हैं पानी

मोनिया की वेशभूषा इस परंपरा को सबसे अलग पहचान देती है। व्रतधारी सफेद कपड़े पहनते हैं, पैरों में घुंघरू बांधते हैं और कमर पर मोरपंख सजाते हैं। गले में फूलों की माला और हाथों में लाठी भी दिखाई देती है। व्रत की शुरुआत से पहले गोवर्धन, कारस देव या स्थानीय देवस्थानों पर पूजा की जाती है। कुछ स्थानों पर व्रतधारी गाय के नीचे से निकलकर अपना संकल्प शुरू करते हैं। इसके बाद वे गाय की तरह थाली में मुंह डालकर पानी पीते हैं। व्रत पूरा होने पर पहला अन्न भी इसी अंदाज में ग्रहण करने की परंपरा है।

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है आस्था

गोवर्धन मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस परंपरा में गांवों के कारस देव, ठठिया बाबा और प्रसिद्ध मंदिरों का विशेष महत्व है। यात्रा के दौरान मोनिया अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस व्रत के पीछे भगवान श्रीकृष्ण और गोवंश के प्रति श्रद्धा की भावना जुड़ी मानी जाती है। मान्यता है कि गाय और बछड़े भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय थे। इसी भाव से मोनिया खुद को गाय के स्वरूप में ढालकर कई गांवों की यात्रा करते हैं और भगवान के दर्शन की कामना रखते हैं।

मोनिया को देखना मानते हैं शुभ

साथ ही, मोनिया अपने साथ प्रसाद भी लेकर चलते हैं। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों को इसे बांटा जाता है। मोनिया के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इस परंपरा के साथ कई जगह दिवारी नृत्य का आयोजन भी होता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकार पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते हैं। इस तरह मोनिया व्रत केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बुंदेलखंड की लोककला, सामूहिक भागीदारी और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखता है।

संबंधित खबरें

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 Nov 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।