Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
राजनीतिशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
राजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशछतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा

छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा

छतरपुर के ईशानगर में जैन मंदिर के सामने सड़क पार कर रही 30 वर्षीय गर्भवती रानी साहू को पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। गोद में मौजूद करीब 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
6 Oct 2026
शेयर करें:
छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौके पर मौत।

Chhatarpur Road Accident: छतरपुर जिले के ईशानगर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जैन मंदिर के सामने सड़क पार कर रही 30 वर्षीय गर्भवती महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में मौजूद करीब दो साल का बच्चा उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरा। हादसे में मासूम के सिर पर चोट आई है।

जैन मंदिर के सामने हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गहरवार निवासी रानी साहू (30) अपने पति रामस्वरूप साहू और दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थीं। परिवार ईशानगर में जैन मंदिर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने रानी साहू को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप सागर की ओर से बिजली विभाग के खंभों के तार लेकर अचट की तरफ जा रही थी। वाहन की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि महिला संभल नहीं सकीं और सड़क पर गिर गईं।

गोद में मौजूद बच्चा उछलकर दूर गिरा

बता दें, हादसे के वक्त रानी की गोद में करीब दो साल का बच्चा था। टक्कर लगते ही बच्चा उछलकर सड़क से कुछ दूरी पर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है। महिला के साथ चल रही दूसरी बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गई और उसे कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। वहीं घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन की रफ्तार समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

कॉकपिट हमले में 174 जानें बचाने वाले पायलट पर सियासत तेज; CM मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा तंज

कॉकपिट हमले में 174 जानें बचाने वाले पायलट पर सियासत तेज; CM मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा तंज

6 Oct 2026
CM यूथ कॉन्क्लेव में पुलिस ने सिखाए महिला सुरक्षा के खास नियम और सीएम ने दिए पीएससी के दो मौके

CM यूथ कॉन्क्लेव में पुलिस ने सिखाए महिला सुरक्षा के खास नियम और सीएम ने दिए पीएससी के दो मौके

6 Oct 2026
छतरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले

छतरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले

6 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

कॉकपिट हमले में 174 जानें बचाने वाले पायलट पर सियासत तेज; CM मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा तंज

कॉकपिट हमले में 174 जानें बचाने वाले पायलट पर सियासत तेज; CM मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा तंज

6 अक्टूबर 2026
CM यूथ कॉन्क्लेव में पुलिस ने सिखाए महिला सुरक्षा के खास नियम और सीएम ने दिए पीएससी के दो मौके

CM यूथ कॉन्क्लेव में पुलिस ने सिखाए महिला सुरक्षा के खास नियम और सीएम ने दिए पीएससी के दो मौके

6 अक्टूबर 2026
छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा

छतरपुर में पिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, 2 साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा

6 अक्टूबर 2026
छतरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले

छतरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले

6 अक्टूबर 2026
PM Modi-Guy Parmelin Meeting: व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

PM Modi-Guy Parmelin Meeting: व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

5 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।