छतरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले
छतरपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसपी रजत सकलेचा ने 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले। नितिन शर्मा को हरपालपुर, दीपक शर्मा को ओरछा रोड और डीके सिंह को बिजावर थाने की कमान मिली है।
एसपी रजत सकलेचा
Chhatarpur Police Transfer: छतरपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए 3 थाना प्रभारियों समेत 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नितिन शर्मा को हरपालपुर थाने की जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक नितिन शर्मा को हरपालपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें नए पद पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, निरीक्षक दीपक शर्मा को ओरछा रोड थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक डीके सिंह को बिजावर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
DSB और साइबर सेल में भी बदलाव
जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग के फेरबदल में जिला विशेष शाखा यानी DSB को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राजेश सिकरवार को DSB का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर दीपक यादव को साइबर सेल की कमान सौंपी गई है। वहीं, एसआई गुरुदत्त शेषा को नौगांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादले के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
- नितिन शर्मा — थाना प्रभारी, हरपालपुर
- दीपक शर्मा — थाना प्रभारी, ओरछा रोड
- डीके सिंह — थाना प्रभारी, बिजावर
- राजेश सिकरवार — जिला विशेष शाखा (DSB)
- दीपक यादव — प्रभारी, साइबर सेल
- गुरुदत्त शेषा — थाना प्रभारी, नौगांव
अपराध रोकने और लंबित मामलों पर फोकस
बता दें, एसपी रजत सकलेचा ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के निराकरण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि नए कार्यक्षेत्र में अधिकारी सक्रियता के साथ काम करें और अपने-अपने इलाकों में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें।




