Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशअभिजीत को USA तो आशुतोष को पाकिस्तान से फंडिंग! CJP को लेकर जितेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

अभिजीत को USA तो आशुतोष को पाकिस्तान से फंडिंग! CJP को लेकर जितेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी आर्थिक मदद लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कथित फंडिंग को SIR विरोध से जोड़ते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
5 Nov 2026
शेयर करें:
अभिजीत को USA तो आशुतोष को पाकिस्तान से फंडिंग! CJP को लेकर जितेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP पर विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए है।

CJP Foreign Funding Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े लोगों की कथित विदेशी फंडिंग का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री के मुताबिक, दीपके को अमेरिका के कुछ डोनर्स से आर्थिक सहायता मिल रही है, जबकि रांका को पाकिस्तान से जुड़े लोगों के जरिए मदद मिलने का दावा किया है।

CJP नेताओं की फंडिंग को लेकर क्या बोले जितेंद्र सिंह?

बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र सिंह ने CJP से जुड़े लोगों को मिलने वाली कथित आर्थिक मदद के स्रोतों पर सवाल उठाए है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभिजीत दीपके को अमेरिका में मौजूद कुछ डोनर्स से पैसा मिल रहा है। वहीं, आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं और अन्य लोगों के माध्यम से आर्थिक सहायता मिलने का आरोप लगाया।

मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ विदेशी NGO और संगठन भारत में सरकार के खिलाफ माहौल बनाने वाले अभियानों को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कथित विदेशी नेटवर्क, डीप स्टेट ऑपरेटिव्स और भारत विरोधी समूहों के बीच संबंध होने की बात भी कही।

SIR के विरोध को भी फंडिंग से जोड़ा

साथ ही, जितेंद्र सिंह ने कथित विदेशी फंडिंग का मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध से भी जोड़ा। उनका आरोप है कि कुछ समूह आर्थिक मदद के सहारे लोगों की सोच प्रभावित करने और चुनावी प्रक्रिया के खिलाफ माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक अभियान चलाने वाले संगठनों को यह बताना चाहिए कि उन्हें पैसा कहां से मिल रहा है और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा है। मंत्री ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) का समर्थन करते हुए कहा कि विदेश से आने वाले धन की निगरानी जरूरी है।

कांग्रेस पर भी लगाए आरोप

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है। कांग्रेस का वोट चोरी का मुद्दा उठाना राजनीतिक छवि बचाने की कोशिश है।

उन्होंने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर NDA उम्मीदवारों की जीत का भी जिक्र किया। इन सीटों पर बैलेट पेपर से मतदान हुआ था। जितेंद्र सिंह ने इस नतीजे को विपक्ष की ओर से EVM पर उठाए जाने वाले सवालों के जवाब के तौर पर पेश किया। 

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

10 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।