Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDamoh News: होटल में गैस सिलेंडर से भड़की आग, एक कर्मचारी की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे

Damoh News: होटल में गैस सिलेंडर से भड़की आग, एक कर्मचारी की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे

Damoh fire accident: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के रॉयल दमयंती पैलेस होटल में इंगेजमेंट कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। हादसे में कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी झुलसे, जिनमें एक की मौत हो गई और दो का इलाज जारी है।

P
By Pragati Chaurasiya
19 Sept 2026
शेयर करें:
Damoh News: होटल में गैस सिलेंडर से भड़की आग, एक कर्मचारी की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे

रॉयल दमयंती पैलेस होटल में गैस सिलेंडर हादसा

Damoh fire accident:  दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे स्थित रॉयल दमयंती पैलेस होटल में शनिवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। हादसे में कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी झुलस गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

खाना बनाते समय अचानक भड़की आग

पुलिस के मुताबिक, होटल में अग्रवाल परिवार का इंगेजमेंट कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कैटरिंग टीम खाना तैयार कर रही थी। गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगते ही कैटरिंग टीम के कर्मचारियों ने उसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान तीन कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

एक कर्मचारी की मौत, दो का इलाज जारी

बता दें, हादसे में 32 वर्षीय गौरव कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनका शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। दो अन्य कर्मचारियों को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार जारी है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रॉबिन जैन, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और सीएसपी एचआर पांडे ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की मदद से होटल में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

दमोह में खौफनाक वारदात: पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, घर के बाहर बैठा रहा युवक

दमोह में खौफनाक वारदात: पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, घर के बाहर बैठा रहा युवक

19 Sept 2026
Sagar Liquor Case: दिल्ली से स्पिरिट, ग्वालियर से पैकिंग सामग्री; जानिए कैसे खुली नेटवर्क की परतें ?

Sagar Liquor Case: दिल्ली से स्पिरिट, ग्वालियर से पैकिंग सामग्री; जानिए कैसे खुली नेटवर्क की परतें ?

19 Sept 2026
Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

19 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

दमोह में खौफनाक वारदात: पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, घर के बाहर बैठा रहा युवक

दमोह में खौफनाक वारदात: पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, घर के बाहर बैठा रहा युवक

19 सितंबर 2026
Sagar Liquor Case: दिल्ली से स्पिरिट, ग्वालियर से पैकिंग सामग्री; जानिए कैसे खुली नेटवर्क की परतें ?

Sagar Liquor Case: दिल्ली से स्पिरिट, ग्वालियर से पैकिंग सामग्री; जानिए कैसे खुली नेटवर्क की परतें ?

19 सितंबर 2026
Damoh News: होटल में गैस सिलेंडर से भड़की आग, एक कर्मचारी की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे

Damoh News: होटल में गैस सिलेंडर से भड़की आग, एक कर्मचारी की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे

19 सितंबर 2026
Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

19 सितंबर 2026
बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

19 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।