Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिक्षाUGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

UGC NET December 2026 के लिए आवेदन, लेट फीस, करेक्शन विंडो, परीक्षा की तारीखों और एग्जाम पैटर्न का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
19 Oct 2026
शेयर करें:
UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

UGC NET December 2026

UGC NET December 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने या पीएचडी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित जरूरी तारीखों और नियमों की जानकारी जारी की है। आवेदन प्रक्रिया, करेक्शन विंडो, परीक्षा शुल्क और एग्जाम पैटर्न को समझना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो।

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें अतिरिक्त शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तक की गई है।

फॉर्म में गलती सुधारने का कब मिलेगा मौका?

बता दें, आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को अपने फॉर्म में गलती नजर आती है, तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक , परीक्षा शहर की सूचना देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 से जारी की जानी है। इससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी। वहीं, एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

कब होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक और फिर 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। अलग-अलग विषयों की परीक्षा किस दिन और किस समय होगी, इसकी जानकारी विषयवार शेड्यूल में मिलेगी।

किस वर्ग के लिए कितना है आवेदन शुल्क ?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये का आवेदन शुल्क है

सामान्य-EWS/OBC-NCL के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है

SC/ST/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये

दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए 325

वहीं, लेट फीस निर्धारित अंतिम तारीख के बाद आवेदन करने पर ₹500 अतिरिक्त शुल्क है।

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न ?

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों के लिए कुल तीन घंटे का समय निर्धारित है।

पेपर-I: इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है, यानी इस पेपर के कुल अंक 100 हैं। यह हिस्सा शिक्षण और शोध अभिरुचि से संबंधित क्षमताओं का आकलन करता है।

पेपर-II:इसमें संबंधित विषय से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है और पेपर के कुल अंक 200 हैं।

दोनों पेपर के कुल अंक 300 होते हैं। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

कहां से चेक करें आधिकारिक अपडेट?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपडेट देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता और परीक्षा संबंधी सभी नियमों की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर करें।

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहने की JNU की सलाह, IIT रुड़की और DU के बाद जारी की एडवाइजरी

जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहने की JNU की सलाह, IIT रुड़की और DU के बाद जारी की एडवाइजरी

24 Jul 2026
NEET-UG विवाद: सरकार ने बातचीत के लिए बढ़ाया हाथ, छात्र संगठन और विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

NEET-UG विवाद: सरकार ने बातचीत के लिए बढ़ाया हाथ, छात्र संगठन और विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

24 Jul 2026
राजस्थान में CLG नियमों में बड़ा बदलाव, अब राजनीतिक दलों के सदस्य भी बन सकेंगे पुलिस के सामुदायिक समूह का हिस्सा

राजस्थान में CLG नियमों में बड़ा बदलाव, अब राजनीतिक दलों के सदस्य भी बन सकेंगे पुलिस के सामुदायिक समूह का हिस्सा

24 Jul 2026

लेटेस्ट न्यूज़

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

19 अक्टूबर 2026
UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

UGC NET December 2026: आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें हर डिटेल

19 अक्टूबर 2026
पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

19 अक्टूबर 2026
Tiger Shroff Firing Case: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

Tiger Shroff Firing Case: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

19 अक्टूबर 2026
सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

19 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।