MP में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 12 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; जानिए किसे कहां भेजा गया
मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम, अमित सक्सेना को बैतूल, सत्यसाची सराफ को पन्ना, अंकित जायसवाल को हरदा और समर वर्मा को अलीराजपुर का SP बनाया गया।

वल्लभ भवन, भोपाल
MP Police Gets New Posting Orders: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के भीतर बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। देर रात जारी तबादला आदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की इकाइयों में भेजा गया है। इस फेरबदल के बाद नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है।
इन जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक
बता दें, तबादला आदेश में पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी बदली गई है। दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम, अमित सक्सेना को बैतूल, सत्यसाची सराफ को पन्ना, अंकित जायसवाल को हरदा और समर वर्मा को अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
यहां देखें पूरी तबादला सूची
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 12 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
- ऋषुवर कुमार सिंह: अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
- दीपक कुमार शुक्ला: 32वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, उज्जैन से नर्मदापुरम एसपी।
- साईकृष्ण थोटा: नर्मदापुरम एसपी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
- वीरेंद्र जैन: बैतूल एसपी से पुलिस ट्रैफिक एसपी, भोपाल नगर पुलिस।
- निवेदिता नायडू: पन्ना एसपी से 10वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, सागर।
- अंकित जायसवाल: रेल एसपी, भोपाल से हरदा एसपी।
- अमित सक्सेना: पुलिस मुख्यालय, भोपाल से बैतूल एसपी।
- सत्यसाची सराफ: साइबर इकाई, इंदौर से पन्ना एसपी।
- समर वर्मा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से अलीराजपुर एसपी।
- अभिषेक आनंद: 15वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, इंदौर; साथ ही पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार।
- श्रुतकीर्ति सोमवंशी: 21वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर; साथ ही 14वीं वाहिनी, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।
- शशांक: हरदा एसपी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल में भी बदलाव
वहीं, इस प्रशासनिक फेरबदल का दायरा केवल जिला पुलिस तक सीमित नहीं है। पुलिस मुख्यालय, साइबर इकाई, रेल पुलिस, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को जिला स्तर पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अन्य को विभागीय और संस्थागत कार्यों के लिए नई तैनाती दी गई है।





