Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशतीन दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, CM मोहन यादव ने वेतन बढ़ाने का दिया भरोसा

तीन दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, CM मोहन यादव ने वेतन बढ़ाने का दिया भरोसा

CM मोहन यादव से चर्चा के बाद MP के सफाईकर्मी तीन दिन बाद काम पर लौट आए हैं। सरकार 25 दिवसीय कर्मचारियों के विनियमितीकरण से वेतन 18 से 20 हजार रुपए तक करने और दैनिक वेतनभोगियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। भोपाल में तीन दिन में 2,550 टन कचरा जमा हुआ।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
7 Nov 2026
शेयर करें:
तीन दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, CM मोहन यादव ने वेतन बढ़ाने का दिया भरोसा

CM से मुलाकात के बाद MP में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Bhopal Sanitation Workers Strike: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिनों से थमी सफाई व्यवस्था अब दोबारा शुरू हो गई है। सफाईकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर काम संभाल लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई मुलाकात के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। इस फैसले से शहरवासियों को राहत मिली है। जिन इलाकों में कई दिनों से कचरा नहीं उठा था, वहां सफाई का काम शुरू हो गया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी कर्मचारी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में जुट गए हैं।

10,500 रुपए पाने वालों की सैलरी 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, हड़ताल के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा 25 दिन काम करने वाले कर्मचारियों की कम तनख्वाह का था। इन कर्मचारियों को फिलहाल करीब 10,500 रुपए महीने मिलते हैं। यूनियन ने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की मांग रखी थी।

मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद सरकार ने इन कर्मचारियों को विनियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करने का भरोसा दिया है। इससे उनका वेतन करीब 18 से 20 हजार रुपए तक हो सकता है।

वहीं, 29 दिवसीय और रोजाना के हिसाब से काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए एक महीने का समय तय करने की बात कही गई है।

यूनियन प्रतिनिधियों के साथ कमेटी करेगी आगे की कार्रवाई

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने से पहले मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के साथ बातचीत हुई थी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं।

प्रस्तावित प्रक्रिया में यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को निपटाने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग भी रखी है।

400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां नहीं निकल सकीं

बता दें, आंदोलन का सबसे ज्यादा असर भोपाल की कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर पड़ा। घरों से कचरा इकट्ठा करने वाली 400 से अधिक गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी रहीं। सामान्य दिनों में ये गाड़ियां रोजाना दो से तीन चक्कर लगाती हैं।

शहर के 17 गार्बेज स्टेशनों से कचरा कैप्सूल टैंकरों के जरिए आदमपुर छावनी पहुंचाया जाता है। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में यह पूरी व्यवस्था प्रभावित हुई। तीन दिनों में करीब 2,550 टन कचरा जमा होने की जानकारी सामने आई।

कई इलाकों में डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़कों पर फैल गया। कुछ जगहों पर लोगों ने कचरे में आग लगा दी, जिससे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ी।

चार इमली से मंत्रालय तक नहीं हुई नियमित सफाई

हालांकि, हड़ताल का असर केवल सामान्य कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहा। शहर के प्रशासनिक और वीआईपी क्षेत्रों में भी कचरे के ढेर दिखाई दिए। मंत्रालय और वल्लभ भवन के आसपास सफाई नहीं हो सकी। चार इमली क्षेत्र में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों के आसपास भी गंदगी जमा रही।

अटल पथ, कोलार रोड और दूसरे प्रमुख स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। बुधवारा बाजार में पशुओं के शव सड़कों पर पड़े होने की जानकारी भी सामने आई थी।

संबंधित खबरें

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 Nov 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।