Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशOBC से शिक्षक, ST से DSP और फिर IPS तक का सफर; जाति प्रमाण पत्र विवाद में घिरे रघुवीर सिंह मीणा

OBC से शिक्षक, ST से DSP और फिर IPS तक का सफर; जाति प्रमाण पत्र विवाद में घिरे रघुवीर सिंह मीणा

रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा पर जाति प्रमाण पत्र मामले में FIR दर्ज हुई है। जांच में शिक्षक की नौकरी के दौरान OBC और DSP चयन के समय ST प्रमाण पत्र से जुड़े रिकॉर्ड सामने आए हैं। संबंधित ST प्रमाण पत्र को जांच समिति अमान्य बता चुकी है।

P
By Pragati Chaurasiya
19 Sept 2026
शेयर करें:
OBC से शिक्षक, ST से DSP और फिर IPS तक का सफर; जाति प्रमाण पत्र विवाद में घिरे रघुवीर सिंह मीणा

पूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह मीणा और पूर्व विधायक ममता मीणा

MP NEWS: मध्यप्रदेश के रिटायर्ड IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह मामला उनके सरकारी सेवा में प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों और अलग-अलग समय पर इस्तेमाल किए गए जाति प्रमाण पत्रों को लेकर है। गुना निवासी हरवीर सिंह रघुवंशी की शिकायत के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी थी।

सरकारी शिक्षक से शुरू हुआ था करियर

जांच में सामने आए रिकॉर्ड के मुताबिक, रघुवीर सिंह मीणा ने पुलिस सेवा में आने से पहले सरकारी शिक्षक के तौर पर काम किया था। शिक्षक की नौकरी के दौरान उनके दस्तावेजों में OBC वर्ग का प्रमाण पत्र दर्ज था। इसके बाद जब उन्होंने MPPSC के जरिए DSP पद के लिए आवेदन किया, तब ST वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र पेश किया था। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर DSP पद पर चयन हुआ था ।

ST प्रमाण पत्र को लेकर क्या है विवाद?

बता दें, मामले में जिस ST प्रमाण पत्र पर सवाल उठे हैं, वह वर्ष 1984 में विदिशा जिले से जारी किया गया था। बाद में मध्यप्रदेश शासन की छानबीन समिति ने इस प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। समिति ने जांच के बाद प्रमाण पत्र को अमान्य माना था। जांच के दौरान प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और रघुवीर सिंह मीणा के मूल निवासी होने से जुड़े दस्तावेज भी जांच का हिस्सा बने।

शिकायत के बाद फिर खुली फाइल

जाति प्रमाण पत्र को लेकर यह विवाद नया नहीं है। वर्ष 2009 में भी इस मामले को लेकर विजिलेंस स्तर पर शिकायत हुई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की जांच की गई। गुना निवासी हरवीर सिंह रघुवंशी की शिकायत के आधार पर मामले में दोबारा कार्रवाई हुई। पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने जांच के बाद अब FIR दर्ज की है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने रघुवीर सिंह मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और गलत दस्तावेज के इस्तेमाल से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित प्रमाण पत्र कैसे जारी हुआ और इसके आधार पर सरकारी सेवा में कौन-कौन से लाभ हासिल किए गए।

2002 में IPS अवॉर्ड

रघुवीर सिंह मीणा का चयन वर्ष 1986 में DSP पद पर हुआ था। इसके बाद वर्ष 2002 में उन्हें IPS अवॉर्ड मिला। यानी पुलिस सेवा में DSP के तौर पर शुरुआत करने के बाद उन्होंने IPS अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली और बाद में सेवानिवृत्त हुए।

पत्नी भी राजनीति में रहीं सक्रिय

वहीं, रघुवीर सिंह मीणा की पत्नी ममता मीणा मध्यप्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। वह चाचौड़ा विधानसभा सीट से वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा की विधायक रही थीं। ममता मीणा विधानसभा चुनाव के अलावा स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय रही हैं और वर्तमान में गुना जिला पंचायत की सदस्य हैं।

संबंधित खबरें

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

19 Sept 2026
 ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

19 Sept 2026
MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

19 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

Sagar Road Accident: बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 की मौत; बस ड्राइवर फरार

19 सितंबर 2026
बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

बंगाल में ‘ममता की TMC’ में बड़ा ट्विस्ट! रेजीनगर सीट पर कुछ ही घंटों में बदला चुनावी फैसला  

19 सितंबर 2026
 ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

ट्रेन से उतर रहें युवक के सिर पर बदमाशों ने मारा पत्थर, मोबाइल लूट का विरोध करने पर यात्री की हत्या

19 सितंबर 2026
MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

MP Scooty Yojana 2026: 7,400 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी, CM डॉ. मोहन यादव बोले- आगे बढ़ने के मौके दे रही सरकार

19 सितंबर 2026
Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

19 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।