Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशडंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, रामलीला देखकर लौट रहे थे घर; 25 नवंबर को होनी थी शादी

डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, रामलीला देखकर लौट रहे थे घर; 25 नवंबर को होनी थी शादी

पन्ना जिले में पहाड़ीखेड़ा से रामलीला देखकर बाइक से लौट रहे 20 वर्षीय सुनील गोंड और उसके 25 वर्षीय साथी पुन्नू की अज्ञात डंपर की टक्कर से मौत हो गई। सुनील लुहारहाई गांव के सरपंच का बेटा था और उसकी शादी 25 नवंबर को होनी थी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
20 Oct 2026
शेयर करें:
डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, रामलीला देखकर लौट रहे थे घर; 25 नवंबर को होनी थी शादी

मृतक सुनील और पुन्नू

Fatal Dumper Accident in Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रामलीला देखकर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतकों में लुहारहाई गांव के सरपंच लच्छू गोंड का 20 वर्षीय बेटा सुनील गोंड भी शामिल है। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया है। सुनील की शादी 25 नवंबर को होनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।

सामने से आ रहे डंपर से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात सुनील गोंड अपने 25 वर्षीय साथी पुन्नू के साथ बाइक से पहाड़ीखेड़ा में आयोजित रामलीला देखकर लौट रहा था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों इंद्रमणि गर्ग के मकान के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे अज्ञात डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बता दें, हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं, सुनील की शादी 25 नवंबर को तय थी। परिवार में विवाह को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों युवकों की मौत के बाद लुहारहाई गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें

छतरपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

छतरपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

20 Oct 2026
तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां समेत दो बच्चों की मौत; तीसरी बच्ची बची

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां समेत दो बच्चों की मौत; तीसरी बच्ची बची

20 Oct 2026
दमोह में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड का हमला, सिर में आई गंभीर चोट

दमोह में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड का हमला, सिर में आई गंभीर चोट

20 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, रामलीला देखकर लौट रहे थे घर; 25 नवंबर को होनी थी शादी

डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, रामलीला देखकर लौट रहे थे घर; 25 नवंबर को होनी थी शादी

20 अक्टूबर 2026
छतरपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

छतरपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

20 अक्टूबर 2026
तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां समेत दो बच्चों की मौत; तीसरी बच्ची बची

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां समेत दो बच्चों की मौत; तीसरी बच्ची बची

20 अक्टूबर 2026
दमोह में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड का हमला, सिर में आई गंभीर चोट

दमोह में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड का हमला, सिर में आई गंभीर चोट

20 अक्टूबर 2026
31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

19 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।