Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर रणबीर की 'रामायण' का जलवा, पहले दिन ₹65 करोड़ की कमाई; 'आदिपुरुष' से नहीं निकली आगे

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की 'रामायण' का जलवा, पहले दिन ₹65 करोड़ की कमाई; 'आदिपुरुष' से नहीं निकली आगे

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म ने 'पठान' और 'एनिमल' को पीछे छोड़ा, लेकिन 'आदिपुरुष' से आगे नहीं निकल सकी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
6 Nov 2026
शेयर करें:
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की 'रामायण' का जलवा, पहले दिन ₹65 करोड़ की कमाई; 'आदिपुरुष' से नहीं निकली आगे

रामायण ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹65 करोड़

Ramayana Earns ₹65 Crore on Opening Day: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। दर्शकों के बीच लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म 2026 में हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई। सभी भाषाओं के कलेक्शन को जोड़ें तो फिल्म की पहले दिन की ग्रॉस कमाई 77.50 करोड़ रुपए रही। हालांकि, ओपनिंग के मामले में फिल्म प्रभास की 'आदिपुरुष' से आगे नहीं निकल पाई। 'आदिपुरुष' ने रिलीज के पहले दिन 86.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

25 हजार से ज्यादा शो में पहुंची 'रामायण'

बता दें, फिल्म को देशभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया। पहले दिन इसके करीब 25,200 शो रखे गए। दर्शकों का सबसे ज्यादा रुझान हिंदी वर्जन की ओर देखने को मिला। हिंदी भाषा में 20,678 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई। कन्नड़ में 7.25 करोड़ रुपए, तेलुगु में 6 करोड़ रुपए, तमिल में 2.60 करोड़ रुपए और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस तरह अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

'पठान' और 'एनिमल' से आगे निकली

वहीं, रणबीर कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर की फिल्म 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अब भी 'धुरंधर: द रिवेंज' के पास है, जिसने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, प्रभास की 'आदिपुरुष' का 86.75 करोड़ रुपए का ओपनिंग डे कलेक्शन भी 'रामायण' से ज्यादा है। ऐसे में शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म को अभी बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।

रणबीर के राम और यश के रावण की चर्चा

फिल्म की कमाई के साथ-साथ इसके कलाकारों और तकनीकी पक्ष को लेकर भी चर्चा हो रही है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर राय अलग-अलग भी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड की कमाई इसके बॉक्स ऑफिस सफर की दिशा तय करेगी।

दो हिस्सों में दिखाई जाएगी कहानी

'रामायण' को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के दोनों भागों को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मेकर्स ने इस पौराणिक गाथा को दो हिस्सों में तैयार किया है, ताकि कहानी को विस्तार और भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा जा सके। इतने बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं।

संबंधित खबरें

'रामायण' की ऑस्कर में एंट्री की तैयारी! 'गोंधल' के बाद दूसरी भारतीय फिल्म भी आजमाएगी किस्मत, जानिए कैसे मिलता है मौका

'रामायण' की ऑस्कर में एंट्री की तैयारी! 'गोंधल' के बाद दूसरी भारतीय फिल्म भी आजमाएगी किस्मत, जानिए कैसे मिलता है मौका

11 Nov 2026
BookMyShow पर ‘रामायण’ की सुनामी! एक घंटे में 1.40 लाख टिकटों की बुकिंग, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटा

BookMyShow पर ‘रामायण’ की सुनामी! एक घंटे में 1.40 लाख टिकटों की बुकिंग, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटा

10 Nov 2026
श्रद्धा की 'ईठा' से भिड़ेगी सलमान की 'मातृभूमि', क्या कायम रहेगा भाईजान का 100 करोड़ वाला रिकॉर्ड? जानिए कब होगी रिलीज

श्रद्धा की 'ईठा' से भिड़ेगी सलमान की 'मातृभूमि', क्या कायम रहेगा भाईजान का 100 करोड़ वाला रिकॉर्ड? जानिए कब होगी रिलीज

7 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।