Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशSagar News: जीवनसाथी साइट पर हुई पहचान, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

Sagar News: जीवनसाथी साइट पर हुई पहचान, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

सागर के 30 वर्षीय युवक पर भोपाल की 35 वर्षीय युवती ने शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की पहचान जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद युवक ने उसका नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

P
By Pragati Chaurasiya
23 Sept 2026
शेयर करें:
Sagar News: जीवनसाथी साइट पर हुई पहचान, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

सागर शिकायत करने पहुंची पीड़िता।

Sagar News:  सागर के 30 वर्षीय युवक पर भोपाल की 35 वर्षीय युवती ने शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की पहचान जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। बातचीत और मुलाकातों के बाद युवक ने शादी का भरोसा दिया। युवती का आरोप है कि बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए। मामले में भोपाल के महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती ने सागर पहुंचकर एसपी कार्यालय में आवेदन देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।  

मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई पहचान

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पहचान परकोटा निवासी श्रेयश शांडिल्य से जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन और चैट पर बातचीत होने लगी। 1 नवंबर 2023 को दोनों की पहली मुलाकात भोपाल के करोंद चौराहे के पास एक कैफे में हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा।

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि 26 नवंबर 2023 को श्रेयश ने उसे अपनी बहन से मिलवाने के बहाने बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क और मुलाकातें जारी रहीं।

शादी की बात पर टालता रहा, फिर संपर्क तोड़ा

युवती के मुताबिक, जब उसने शादी को लेकर बात की तो युवक ने अपनी बहन की शादी के बाद परिवार से बातचीत करने की बात कही। इसी दौरान युवक की वर्क फ्रॉम होम नौकरी लग गई और वह सागर चला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जुलाई 2025 तक वह अलग-अलग कारण बताते हुए शादी की बात टालता रहा। बाद में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कथित तौर पर उसे दबाव नहीं बनाने के लिए कहा गया।

सागर पहुंची तो होटल में ठहराने का आरोप

युवती के अनुसार, वह सागर भी पहुंची थी। आरोप है कि युवक ने उसे अपने परिवार से मिलाने के बजाय होटल में ठहराया। इसके बाद युवती ने युवक के पिता से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि 14 जनवरी 2026 को युवक ने उसका मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

एसपी कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग

बता दें, मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। युवती सागर पहुंचकर एसपी कार्यालय में भी आवेदन दे चुकी है। उसने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। युवती का दावा है कि वह पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर भी पहुंची थी, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों, शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

sagar liquor scandal: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

sagar liquor scandal: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

23 Sept 2026
बृजपुर पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, योजनाओं के लाभार्थियों से मिले वीडी शर्मा

बृजपुर पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, योजनाओं के लाभार्थियों से मिले वीडी शर्मा

22 Sept 2026
MP News: 23 सितंबर को ‘नो-UPI डे’, QR स्कैनर पर काला कपड़ा लगाकर व्यापारी जताएंगे विरोध

MP News: 23 सितंबर को ‘नो-UPI डे’, QR स्कैनर पर काला कपड़ा लगाकर व्यापारी जताएंगे विरोध

22 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

Sagar News: जीवनसाथी साइट पर हुई पहचान, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

Sagar News: जीवनसाथी साइट पर हुई पहचान, शादी का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

23 सितंबर 2026
sagar liquor scandal: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

sagar liquor scandal: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

23 सितंबर 2026
बृजपुर पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, योजनाओं के लाभार्थियों से मिले वीडी शर्मा

बृजपुर पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, योजनाओं के लाभार्थियों से मिले वीडी शर्मा

22 सितंबर 2026
MP News: 23 सितंबर को ‘नो-UPI डे’, QR स्कैनर पर काला कपड़ा लगाकर व्यापारी जताएंगे विरोध

MP News: 23 सितंबर को ‘नो-UPI डे’, QR स्कैनर पर काला कपड़ा लगाकर व्यापारी जताएंगे विरोध

22 सितंबर 2026
Chhatarpur News:  200 साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी, 20 प्रतिमाएं गायब

Chhatarpur News:  200 साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी, 20 प्रतिमाएं गायब

22 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।