Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशसागर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, कुरकुरे की दुकान से पकड़ी शराब

सागर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, कुरकुरे की दुकान से पकड़ी शराब

सागर के नादिया गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चिप्स-कुरकुरे की दुकान पर पहुंचकर थैले में रखी शराब पकड़ी और पुलिस को सौंप दी। हंगामे के बीच दुकानदार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
14 Nov 2026
शेयर करें:
सागर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, कुरकुरे की दुकान से पकड़ी शराब

महिलाओं ने किया अवैध शराब का विरोध।

Sagar News: सागर जिले के केसली विकासखंड में अवैध शराब के कारोबार से परेशान महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। नादिया गांव में एक चिप्स-कुरकुरे की दुकान पर महिलाओं ने दबिश देकर थैले में रखी शराब पकड़ी और पुलिस के हवाले कर दी। विरोध के दौरान दुकानदार मौके से भाग निकला।

दुकान पर पहुंचकर महिलाओं ने किया विरोध

बता दें, सागर जिले के केसली विकासखंड के नादिया गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में महिलाएं गांव की एक चिप्स-कुरकुरे की दुकान पर पहुंचीं। महिलाओं को संदेह था कि दुकान से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। इसके बाद उन्होंने दुकान का घेराव कर जांच की, जहां थैले में रखी शराब मिली। शराब मिलने के बाद महिलाओं ने दुकानदार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख दुकानदार वहां से निकल गया। घटना की जानकारी मिलने पर केसली थाना पुलिस गांव पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। महिलाओं ने पकड़ी गई शराब पुलिस को सौंप दी।

छोटी दुकानों से शराब बिक्री का आरोप

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि नादिया गांव और आसपास के इलाकों में छोटी-छोटी दुकानों के जरिए अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। महिलाओं का आरोप है कि इस गतिविधि का असर गांव के सामाजिक माहौल पर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।

थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वहीं, मामले में केसली थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह बघेल ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी गैरकानूनी तरीके से शराब बेचे जाने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संबंधित खबरें

संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

26 Nov 2026
पन्ना के जंगल में फंदे में फंसकर बाघिन की मौत, शिकारियों की तलाश में जुटा वन विभाग

पन्ना के जंगल में फंदे में फंसकर बाघिन की मौत, शिकारियों की तलाश में जुटा वन विभाग

26 Nov 2026
चारों शंकराचार्यों को उज्जैन में मिलेगा अपना ठिकाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताई सरकार की मंशा

चारों शंकराचार्यों को उज्जैन में मिलेगा अपना ठिकाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताई सरकार की मंशा

26 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

संविधान गैलरी में दिखेगा MP की विभूतियों का योगदान, CM मोहन यादव ने संविधान दिवस पर किया उद्घाटन

26 नवंबर 2026
पन्ना के जंगल में फंदे में फंसकर बाघिन की मौत, शिकारियों की तलाश में जुटा वन विभाग

पन्ना के जंगल में फंदे में फंसकर बाघिन की मौत, शिकारियों की तलाश में जुटा वन विभाग

26 नवंबर 2026
चारों शंकराचार्यों को उज्जैन में मिलेगा अपना ठिकाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताई सरकार की मंशा

चारों शंकराचार्यों को उज्जैन में मिलेगा अपना ठिकाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताई सरकार की मंशा

26 नवंबर 2026
MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

MP Board Exam 2027: बोर्ड के पेपर में बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

26 नवंबर 2026
26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26/11 मुंबई हमले से पहले मिले थे खुफिया अलर्ट, फिर भी नहीं टली तबाही! कांग्रेस सरकार की तैयारियों पर आज भी सवाल

26 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।