Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमपन्नाBJP जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में पत्थरों से तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

BJP जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में पत्थरों से तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की स्कॉर्पियो में सोमवार रात तोड़फोड़ की गई। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे, नेम प्लेट और कमल का निशान क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों और घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
13 Oct 2026
शेयर करें:
BJP जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में पत्थरों से तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की क्षतिग्रस्त गाड़ी।

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सोमवार रात अज्ञात लोगों ने वाहन को निशाना बनाया। गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे तोड़ने के साथ उस पर लगी नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न कमल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल तोड़फोड़ करने वालों की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, बृजेंद्र मिश्रा की स्कॉर्पियो उनके निवास के सामने खड़ी थी। इसी दौरान रात में अज्ञात बदमाशों ने भारी पत्थरों से वाहन पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे टूट गए। इसके अलावा वाहन पर लगी नेम प्लेट और कमल के निशान को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद मंगलवार सुबह मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

राजनीतिक रंजिश समेत दूसरे पहलुओं पर पड़ताल

वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष के वाहन में तोड़फोड़ की घटना के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। जांच के दौरान पुलिस राजनीतिक रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रख रही है। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे किसी खास वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

पन्ना में शास्त्री की रथयात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत

पन्ना में शास्त्री की रथयात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत

12 Oct 2026
मझगांय डैम आंदोलन: 7 दिन के अनशन के बाद अमित भटनागर अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

मझगांय डैम आंदोलन: 7 दिन के अनशन के बाद अमित भटनागर अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

5 Oct 2026
 सोशल मीडिया रील ने दिखाया पन्ना का रास्ता, झांसी के दंपती को खुदाई में मिले 4 हीरे

 सोशल मीडिया रील ने दिखाया पन्ना का रास्ता, झांसी के दंपती को खुदाई में मिले 4 हीरे

3 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

27% आरक्षण पर सॉलिसिटर जनरल से मिले CM मोहन यादव, हाईकोर्ट फैसले पर चर्चा

27% आरक्षण पर सॉलिसिटर जनरल से मिले CM मोहन यादव, हाईकोर्ट फैसले पर चर्चा

13 अक्टूबर 2026
BJP जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में पत्थरों से तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

BJP जिला अध्यक्ष की स्कॉर्पियो में पत्थरों से तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

13 अक्टूबर 2026
सुरक्षा प्रोटोकॉल किनारे रख स्कूल पहुंचे सीएम मोहन, अचानक रुका वीआईपी काफिला

सुरक्षा प्रोटोकॉल किनारे रख स्कूल पहुंचे सीएम मोहन, अचानक रुका वीआईपी काफिला

12 अक्टूबर 2026
पुलिस कमिश्नर के स्टैंडिंग ऑर्डर से जंतर-मंतर बाहर, 3 नए स्थल

पुलिस कमिश्नर के स्टैंडिंग ऑर्डर से जंतर-मंतर बाहर, 3 नए स्थल

12 अक्टूबर 2026
पन्ना में शास्त्री की रथयात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत

पन्ना में शास्त्री की रथयात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत

12 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।