ट्रक से बचने में पेड़ से भिड़ी कार, 2 लोगों की हुई मौत; 3 गंभीर रूप से घायल
छतरपुर में सागर-कानपुर हाईवे पर ट्रक से बचने के दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में नाना-पोते की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। पांचों लोग बीमार रिश्तेदार से मिलने शाहगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
%2520%25E0%25A4%2594%25E0%25A4%25B0%2520%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25A6%2520%25E0%25A4%2596%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8%2520(26)%2520%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580%2520%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%258C%25E0%25A4%25A4%2520%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%258B%2520%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%2588%25E0%25A5%25A4.webp&w=3840&q=75)
प्यार खान (65) और रसीद खान (26) की मौत हो गई।
Chhatarpur Accident: छतरपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाना और नाती की जान चली गई। सागर-कानपुर हाईवे पर खेरो के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीमार रिश्तेदार से मिलने निकला था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 65 वर्षीय प्यार खान और 26 वर्षीय रसीद खान के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में नाना-नाती थे। उनके साथ कार में शरीफ खान (45), शहराज खान (27) और सलमान खान (35) भी मौजूद थे। पांचों लोग छतरपुर शहर के नटपुरवा इलाके के रहने वाले हैं और बकस्वाहा क्षेत्र के पास रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए शाहगढ़ की ओर जा रहे थे।
ट्रक सामने आया तो बिगड़ा कार का संतुलन
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से एक ट्रक आ गया। कार चालक ने टक्कर से बचने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण में नहीं आ सकी। कुछ ही पलों में कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों की मदद शुरू की।
दो की मौके पर मौत, तीन अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में प्यार खान और रसीद खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शरीफ खान, शहराज खान और सलमान खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को डायल-112 की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
मातगुवां पुलिस जुटी जांच में
वही, घटना की सूचना मिलने के बाद मातगुवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और ट्रक की भूमिका क्या थी, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है





