Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशदमोह में देसी शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, बंडा कांड के बाद फिर उठे सवाल

दमोह में देसी शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, बंडा कांड के बाद फिर उठे सवाल

दमोह जिले के हिंडोरिया क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बंडा शराब कांड के बाद इस घटना ने शराब की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
23 Oct 2026
शेयर करें:
दमोह में देसी शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, बंडा कांड के बाद फिर उठे सवाल

शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Three Fall Sick After Drinking:  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें पहले हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बिक्री प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया। घटना के बाद शराब की गुणवत्ता और व्यवस्था की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि तबीयत बिगड़ने की वजह शराब में मिलावट थी या कोई अन्य कारण।

सतरिया से खरीदी थी शराब

जानकारी के मुताबिक, बेलखेड़ी निवासी घनश्याम ठाकुर (24), हल्ले ठाकुर और लक्ष्मी नारायण (20) ने कथित तौर पर सतरिया से देसी शराब खरीदी थी। इसके सेवन के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार रात उन्हें इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी

बता दें, घटना की जानकारी मिलने पर हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। तीनों ने शराब के अधिक सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच और आगे की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

वहीं, तीनों की तबीयत बिगड़ने के पीछे की वजह स्पष्ट होने का इंतजार है। जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि इसके लिए शराब का सेवन जिम्मेदार था या कोई अन्य कारण। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच में शराब के स्रोत तथा गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में अवैध बिक्री, मिलावट या लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

बंडा में जहरीली शराब से मौतों ने मचाया था हड़कंप

गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में पहले जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद अवैध शराब के कारोबार और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इस घटना के बाद अब दमोह में देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिससे शराब की गुणवत्ता और उसकी बिक्री पर निगरानी को लेकर फिर चिंता बढ़ गई है। 

संबंधित खबरें

छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल; 16 गंभीर

छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल; 16 गंभीर

23 Oct 2026
बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

22 Oct 2026
धीरेंद्र शास्त्री ने चौथी हिंदू एकता यात्रा का किया ऐलान, जानिए कब और कहां से निकलेगी यात्रा?

धीरेंद्र शास्त्री ने चौथी हिंदू एकता यात्रा का किया ऐलान, जानिए कब और कहां से निकलेगी यात्रा?

22 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

दमोह में देसी शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, बंडा कांड के बाद फिर उठे सवाल

दमोह में देसी शराब पीने के बाद 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, बंडा कांड के बाद फिर उठे सवाल

23 अक्टूबर 2026
छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल; 16 गंभीर

छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल; 16 गंभीर

23 अक्टूबर 2026
AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

22 अक्टूबर 2026
सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर तबाही, 1 भारतीय समेत 3 की मौत; 10 घायल

सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर तबाही, 1 भारतीय समेत 3 की मौत; 10 घायल

22 अक्टूबर 2026
बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

22 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।