Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशAISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि 16 अक्टूबर को CJP की ओर से आयोजित सेंट्रल पार्क प्रदर्शन से उनका कोई संबंध नहीं था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को चुनौती दी है। उनके वकील ने हिरासत और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
22 Oct 2026
शेयर करें:
AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

सेंट्रल पार्क में CJP के प्रदर्शन से नेहा बोरा ने किया किनारा

Neha Bora in Delhi High Court: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने अदालत में स्पष्ट किया कि 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित प्रदर्शन से उनका कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को चुनौती देते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है।

CJP के प्रदर्शन से अलग बताया अपना विरोध

बता दें, नेहा बोरा की ओर से अदालत में कहा गया कि सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को हुआ प्रदर्शन किसी अन्य संगठन ने आयोजित किया था। उनके वकील ने दलील दी कि नेहा का मंडी हाउस में प्रदर्शन का आह्वान अलग था, इसलिए उसे CJP के कार्यक्रम से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट में दलील रखते हुए कहा कि नेहा मंडी हाउस इलाके में विरोध जताने पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद वकीलों से संपर्क करने में परेशानी होती है।

साथ ही वकील गोपाल ने नेहा की हिरासत और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। नोटिस जारी करने के आधार पर भी स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने हिरासत की प्रक्रिया को गैरकानूनी बताते हुए अदालत के सामने अपनी आपत्तियां रखीं।

पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, हिरासत से रिहा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 17 अक्टूबर को नेहा बोरा को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 के तहत नोटिस जारी किया था। उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश होकर यह बताने को कहा गया कि शांति बनाए रखने के लिए उनसे बॉन्ड क्यों न भरवाया जाए।

नोटिस में 10,000 रुपये के निजी मुचलके और एक जमानतदार की शर्त का उल्लेख किया गया है। नेहा ने इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी ओर से पुलिस की कार्रवाई और नोटिस जारी करने के आधार पर सवाल उठाए गए हैं।

संबंधित खबरें

भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

21 Oct 2026
31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

19 Oct 2026
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

17 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

AISA नेता नेहा बोरा ने CJP के प्रदर्शन से किया किनारा, पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

22 अक्टूबर 2026
सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर तबाही, 1 भारतीय समेत 3 की मौत; 10 घायल

सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर तबाही, 1 भारतीय समेत 3 की मौत; 10 घायल

22 अक्टूबर 2026
बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल हब! CM मोहन यादव ने India Chem 2026 में बताई योजना

22 अक्टूबर 2026
धीरेंद्र शास्त्री ने चौथी हिंदू एकता यात्रा का किया ऐलान, जानिए कब और कहां से निकलेगी यात्रा?

धीरेंद्र शास्त्री ने चौथी हिंदू एकता यात्रा का किया ऐलान, जानिए कब और कहां से निकलेगी यात्रा?

22 अक्टूबर 2026
MP राज्यसभा उपचुनाव: 12 नवंबर को होगा फैसला, BJP का पलड़ा भारी; कांग्रेस किसे बनाएगी उम्मीदवार?

MP राज्यसभा उपचुनाव: 12 नवंबर को होगा फैसला, BJP का पलड़ा भारी; कांग्रेस किसे बनाएगी उम्मीदवार?

22 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।