Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशपन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

पन्ना-अमानगंज मार्ग पर 18 अक्टूबर की देर शाम सड़क हादसे में 42 वर्षीय मजदूर नंदलाल कोरी की मौत हो गई। वह जसवंतपुरा में धार्मिक कार्यक्रम से पन्ना लौट रहे थे। घाटी के ऊपर स्पीड ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
19 Oct 2026
शेयर करें:
पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

सांकेतिक तस्वीर

Panna Road Accident: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर सफर के दौरान एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जसवंतपुरा निवासी 42 वर्षीय मजदूर नंदलाल कोरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी घाटी के ऊपर स्पीड ब्रेकर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए नंदलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्पीड ब्रेकर के पास हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि घटना 18 अक्टूबर की देर शाम पन्ना-अमानगंज मार्ग पर घाटी के ऊपर स्पीड ब्रेकर के पास हुई। नंदलाल कोरी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे नंदलाल

जानकारी के मुताबिक,नंदलाल कोरी मूल रूप से जसवंतपुरा गांव के रहने वाले थे। वह पिछले 10 से 12 वर्षों से पन्ना के परसोत्तमपुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने पैतृक गांव गए थे। कार्यक्रम के बाद देर शाम पन्ना लौटते समय यह हादसा हो गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद नंदलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिवार में पत्नी और तीन बेटियां

बता दें, नंदलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी और 17, 15 तथा 5 साल की तीन बेटियां हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले नंदलाल की मौत के बाद परिजनों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

संबंधित खबरें

सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

19 Oct 2026
गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़, भड़के लोगों ने मनचलों को बीच सड़क पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़, भड़के लोगों ने मनचलों को बीच सड़क पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

19 Oct 2026
MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

17 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

पन्ना-अमानगंज घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत,परिवार में पसरा मातम

19 अक्टूबर 2026
Tiger Shroff Firing Case: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

Tiger Shroff Firing Case: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

19 अक्टूबर 2026
सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

सड़क पर दिखे 2 तेंदुए, कार के सामने अचानक आए; जटाशंकर मार्ग पर बढ़ी वन्यजीवों की हलचल

19 अक्टूबर 2026
गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़, भड़के लोगों ने मनचलों को बीच सड़क पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़, भड़के लोगों ने मनचलों को बीच सड़क पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

19 अक्टूबर 2026
MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

MP बनेगा निवेश की पहली पसंद: 9वें इंटरनेशनल सोया मीट में मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, बेहतरीन काम करने वाले बिजनेस लीडर्स सम्मानित

17 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।