गरबा पंडाल में युवतियों से छेड़छाड़, भड़के लोगों ने मनचलों को बीच सड़क पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
छतरपुर के क्रमांक-2 स्कूल मैदान में आयोजित गरबा पंडाल में कुछ युवकों पर युवतियों से छेड़छाड़ और चोरी-छिपे वीडियो बनाने की कोशिश की। नाराज लोगों ने युवकों को घेरकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवतियों से छेड़छाड़ के बाद युवकों की जमकर हुई पिटाई
Chhatarpur Crime News: नवरात्रि के गरबा आयोजन में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर छतरपुर से एक मामला सामने आया है। शहर के क्रमांक-2 स्कूल मैदान में आयोजित गरबा पंडाल में कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ करने और चोरी-छिपे वीडियो बनाने की कोशिश की। घटना से नाराज लोगों ने युवकों को घेरकर पीटा। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गरबा पंडाल में क्या हुआ?
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर के क्रमांक-2 स्कूल मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवक वहां आई युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे और उनके वीडियो बनाने की भी कोशिश की। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को घेर लिया और पिटाई कर दी। घटना के दौरान पंडाल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल होती हैं। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। छतरपुर की इस घटना ने भीड़भाड़ वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


