Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशपन्ना में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी; जानिए कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर?

पन्ना में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी; जानिए कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर?

पन्ना के रानीबाग इलाके में 26-27 अक्टूबर की रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाई। सुरेंद्र कुशवाहा के घर से करीब 20 हजार रुपये और जेवर चोरी हुए। अलमारी पास के खेत में टूटी मिली। दूसरे घर से जेवर, 2 हजार रुपये और पीतल-तांबे के बर्तन गायब मिले।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
27 Oct 2026
शेयर करें:
पन्ना में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी; जानिए कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर?

चोरों ने 26-27 अक्टूबर की रात दो घरों में की चोरी

Panna Double Theft Case: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चोरों ने 26-27 अक्टूबर की रात दो घरों को निशाना बनाया। रानीबाग इलाके में हुई इन वारदातों में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और घरेलू बर्तन चोरी हो गए। एक घर से चोर लोहे की अलमारी उठाकर पास के खेत में ले गए, जहां उसका ताला तोड़कर सामान निकाल लिया। सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

परिवार को नहीं लगी भनक

जानकारी के मुताबिक, पहली वारदात सुरेंद्र कुशवाहा के घर में हुई। वे रात करीब 12 बजे तक जाग रहे थे। सुबह जब उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि लोहे की अलमारी घर से गायब है। तलाश करने पर वह पास के खेत में टूटी हुई मिली। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये ले गए। घर के बगल वाले कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया गया था, जिससे परिवार को चोरी की भनक नहीं लगी।

दूसरे घर का ताला तोड़कर ले गए जेवर और बर्तन

साथ ही, चोरों ने इसी रात पड़ोस में रहने वाले छुट्टन प्रजापति के घर को भी निशाना बनाया। यहां घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

बदमाश घर में रखी पेटी के साथ पीतल और तांबे के बर्तन भी ले गए। पेटी और उसका टूटा हुआ ताला घर के पास ही फेंका मिला। इससे साफ हुआ कि चोरों ने घर के अंदर रखे सामान को खंगाला था।

एक रात में दो वारदातों से सुरक्षा पर सवाल

रानीबाग में एक ही रात दो घरों में चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संबंधित खबरें

MP Cabinet News: सिंचाई, स्वास्थ्य और वन संरक्षण के लिए 8,225 करोड़ को मंजूरी

MP Cabinet News: सिंचाई, स्वास्थ्य और वन संरक्षण के लिए 8,225 करोड़ को मंजूरी

27 Oct 2026
बड़वानी के गायत्री धाम में CM मोहन यादव ने किया योग, अच्छे कर्मों पर दिया जोर

बड़वानी के गायत्री धाम में CM मोहन यादव ने किया योग, अच्छे कर्मों पर दिया जोर

26 Oct 2026
MP BJP की बैठक में सियासी रणनीति तैयार, कांग्रेस को घेरने से लेकर राज्यसभा चुनाव तक इन मुद्दों पर बनी सहमति

MP BJP की बैठक में सियासी रणनीति तैयार, कांग्रेस को घेरने से लेकर राज्यसभा चुनाव तक इन मुद्दों पर बनी सहमति

26 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

गुलाब के पीछे छिपा शाहरुख का खतरनाक अंदाज, ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल; इस दिन होगी रिलीज

गुलाब के पीछे छिपा शाहरुख का खतरनाक अंदाज, ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल; इस दिन होगी रिलीज

27 अक्टूबर 2026
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दावा- ट्रंप ने 1993 में किया यौन उत्पीड़न, बाद में वीजा और पढ़ाई में मदद का दिया भरोसा

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड का दावा- ट्रंप ने 1993 में किया यौन उत्पीड़न, बाद में वीजा और पढ़ाई में मदद का दिया भरोसा

27 अक्टूबर 2026
MP Cabinet News: सिंचाई, स्वास्थ्य और वन संरक्षण के लिए 8,225 करोड़ को मंजूरी

MP Cabinet News: सिंचाई, स्वास्थ्य और वन संरक्षण के लिए 8,225 करोड़ को मंजूरी

27 अक्टूबर 2026
पन्ना में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी; जानिए कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर?

पन्ना में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी; जानिए कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर?

27 अक्टूबर 2026
अमेरिका तक पहुंची सनातन धर्म की गूंज, ह्यूस्टन में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर

अमेरिका तक पहुंची सनातन धर्म की गूंज, ह्यूस्टन में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर

27 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।