Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशUAE में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 23 वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; 3 भारतीयों समेत 14 की मौत

UAE में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 23 वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; 3 भारतीयों समेत 14 की मौत

UAE के फुजैराह में गुरुवार देर रात बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत और 30 घायल हुए। मृतकों में केरल के एक ही परिवार के तीन भारतीय शामिल हैं, जिनमें जुड़वा भाई-बहन भी हैं।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
13 Nov 2026
शेयर करें:
UAE में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 23 वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; 3 भारतीयों समेत 14 की मौत

UAE के फुजैराह में ट्रक की टक्कर से 23 वाहन हादसे का शिकार हुए।

UAE Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में गुरुवार देर रात सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर मौजूद कई गाड़ियों में आग भड़क उठी। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। जान गंवाने वालों में केरल के एक ही परिवार के तीन भारतीय सदस्य भी शामिल हैं।

अचानक बेकाबू हुआ ट्रक

UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसा फुजैराह शहर के प्रवेश मार्ग पर आधी रात से कुछ पहले हुआ। उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी थी। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन को संभाल नहीं पाया। ट्रक पहले एक गाड़ी से टकराया और फिर पलटते हुए आसपास मौजूद वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग फैल गई। हादसे की चपेट में कुल 23 वाहन आए। इनमें 18 कारें और पांच ट्रक शामिल बताए गए हैं। घटनास्थल पर अचानक मची अफरा-तफरी के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत दलों को मशक्कत करनी पड़ी।

सात देशों के लोगों की मौत, 30 घायल

साथ ही UAE के गृह मंत्रालय ने बताया कि इस दुर्घटना में अलग-अलग देशों के नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। मृतकों में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद 30 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से लगभग आधे लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।

केरल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बता दें, हादसे में जान गंवाने वाले तीन भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार से थे। उनकी पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के तौर पर हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे मामलों में मृतकों की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए DNA जांच की मदद ली जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहतकर्मियों ने आग बुझाने, प्रभावित वाहनों से लोगों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

12 Nov 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 Nov 2026
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- 'मुझे फांसी दे दो', जानिए क्यों कही ये बात?

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- 'मुझे फांसी दे दो', जानिए क्यों कही ये बात?

10 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

खजुराहो घूमने आए विदेशी मेहमानों ने पुलिस व्यवस्था को सराहा, बोले- यहां बेफिक्र होकर कर सकते हैं सैर

13 नवंबर 2026
UAE में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 23 वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; 3 भारतीयों समेत 14 की मौत

UAE में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 23 वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; 3 भारतीयों समेत 14 की मौत

13 नवंबर 2026
छतरपुर में दुकान पर पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो लोगों की पिटाई; CCTV में कैद हुई घटना

छतरपुर में दुकान पर पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो लोगों की पिटाई; CCTV में कैद हुई घटना

12 नवंबर 2026
उज्जैन-देवास बने स्वच्छता के चैंपियन, MP के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान

उज्जैन-देवास बने स्वच्छता के चैंपियन, MP के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान

12 नवंबर 2026
‘बुलाए छठी मां’ सुन भावुक हुए फैंस, श्रेया घोषाल की आवाज में छठ की भक्ति का खूबसूरत रंग

‘बुलाए छठी मां’ सुन भावुक हुए फैंस, श्रेया घोषाल की आवाज में छठ की भक्ति का खूबसूरत रंग

12 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।