Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशरिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट जीती; ट्रम्प बोले- अब राजनीतिक पंडित बनूंगा

रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट जीती; ट्रम्प बोले- अब राजनीतिक पंडित बनूंगा

अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। डेमोक्रेट्स ने सीनेट का नियंत्रण हासिल कर लिया और हाउस में भी बहुमत के करीब हैं। प्रमिला जयपाल और इल्हान उमर ने फिर जीत दर्ज की, जबकि टेक्सास में जीना हिनोजोसा ने इतिहास रचा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
4 Nov 2026
शेयर करें:
रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट जीती; ट्रम्प बोले- अब राजनीतिक पंडित बनूंगा

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर कब्जा किया।

US Midterm Election Results 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स बहुमत हासिल करने के करीब हैं। इन नतीजों से अमेरिकी संसद में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं।  3 नवंबर को हुए चुनाव में सीनेट की 35 और हाउस की सभी 435 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव कराए गए।

सीनेट में डेमोक्रेट्स की वापसी, रिपब्लिकन से छीना नियंत्रण

बता दें, अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के पास 53, डेमोक्रेट्स के पास 45 और दो निर्दलीय सांसद थे, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। इस बार 35 सीटों पर चुनाव हुआ। डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी से कई महत्वपूर्ण सीटें छीनकर सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया। इनमें टेक्सास, कंसास और साउथ कैरोलिना जैसे राज्य शामिल हैं। नॉर्थ कैरोलिना और ओहायो में भी पार्टी को बड़ी जीत मिली।

हाउस में भी बहुमत की ओर डेमोक्रेटिक पार्टी

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स अमेरिकी संसद का निचला सदन है। इसमें कुल 435 सीटें होती हैं और बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत पड़ती है। इस बार सभी सीटों पर चुनाव हुआ है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई रिपब्लिकन बहुल इलाकों में जीत दर्ज की और सदन में अपनी स्थिति मजबूत की। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी हाउस का नियंत्रण हासिल करने के करीब पहुंच गई है। हालांकि, कुछ सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं।

प्रमिला जयपाल ने लगातार छठी बार दर्ज की जीत

जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक नेता प्रमिला जयपाल ने वॉशिंगटन के 7वें संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार निरव शेठ को हराया। इस जीत के साथ वह अमेरिकी संसद के निचले सदन में अपनी लगातार छठी पारी शुरू करेंगी।

चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल 2016 में पहली बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई थीं। वह अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। प्रवासियों के अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उनके राजनीतिक कामकाज के प्रमुख हिस्से रहे हैं।

ट्रम्प की आलोचक इल्हान उमर ने भी पांचवीं बार जीता चुनाव

मिनेसोटा के 5वें संसदीय क्षेत्र से डेमोक्रेटिक नेता इल्हान उमर ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन नेगल को हराया। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने उमर पर कई बार निशाना साधा था। उनकी नागरिकता और आव्रजन से जुड़े मामलों को लेकर भी विवाद सामने आए। उमर ने इन आरोपों को गलत बताया है।

टेक्सास में जीना हिनोजोसा की ऐतिहासिक जीत

सूत्रों के मुताबिक, टेक्सास के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा गवर्नर ग्रेग एबॉट को हरा दिया। इस जीत के साथ वह टेक्सास की पहली लैटिना गवर्नर बनने जा रही हैं।

लैटिना शब्द लैटिन अमेरिकी मूल की महिला के लिए इस्तेमाल किया जाता है। टेक्सास में लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का प्रभाव रहा है। ऐसे में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की जीत को राज्य की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रम्प बोले- अब राजनीतिक पंडित बनूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वे राजनीतिक 'पंडित' बनेंगे और चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार की वजहों पर अपनी राय देंगे।

उन्होंने लिखा, "मैं अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण करूंगा और बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे।"

डोनाल्ड ट्रम्प की सोशल मीडिया पोस्ट
डोनाल्ड ट्रम्प की सोशल मीडिया पोस्ट

संबंधित खबरें

फ्लोरिडा में बिजनेस जेट हुआ क्रैश, 9 की मौत; पायलट ने आखिरी वक्त में दी थी ये चेतावनी

फ्लोरिडा में बिजनेस जेट हुआ क्रैश, 9 की मौत; पायलट ने आखिरी वक्त में दी थी ये चेतावनी

2 Nov 2026
भूटान में ग्लेशियर झील से निकली बाढ़ ने मचाई तबाही, हॉट स्प्रिंग और पुलों को नुकसान; भारत में भी अलर्ट जारी   

भूटान में ग्लेशियर झील से निकली बाढ़ ने मचाई तबाही, हॉट स्प्रिंग और पुलों को नुकसान; भारत में भी अलर्ट जारी   

30 Oct 2026
स्पेन ट्रेन हादसे पर फूटा लोगों का गुस्सा, मैड्रिड में प्रदर्शन; परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

स्पेन ट्रेन हादसे पर फूटा लोगों का गुस्सा, मैड्रिड में प्रदर्शन; परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

29 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

'बहुत रह लिया बेटा बनकर...' पंकज-अदिति की जोड़ी लेकर आ रही कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का, जानिए कब रिलीज होगी 'पारिवारिक मनुरंजन'?

'बहुत रह लिया बेटा बनकर...' पंकज-अदिति की जोड़ी लेकर आ रही कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का, जानिए कब रिलीज होगी 'पारिवारिक मनुरंजन'?

4 नवंबर 2026
दमोह में बोरे के अंदर मिला नवजात गोवंश का शव, पुलिस ने नगर पालिका की मदद से कराया दफन

दमोह में बोरे के अंदर मिला नवजात गोवंश का शव, पुलिस ने नगर पालिका की मदद से कराया दफन

4 नवंबर 2026
अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, बेहतर प्रदर्शन पर नियमित नौकरी का मौका

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, बेहतर प्रदर्शन पर नियमित नौकरी का मौका

4 नवंबर 2026
धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे तो घर लाएं ये 7 चीजें, जानें किन सामानों से करें परहेज

धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे तो घर लाएं ये 7 चीजें, जानें किन सामानों से करें परहेज

4 नवंबर 2026
भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: CM मोहन ने कांग्रेस को घेरा, नड्डा ने याद किया इमरजेंसी का दौर

भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: CM मोहन ने कांग्रेस को घेरा, नड्डा ने याद किया इमरजेंसी का दौर

4 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।