Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशभारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग पर जोर रहेगा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
21 Oct 2026
शेयर करें:
भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का भारत दौरा

Polish PM Donald Tusk on India Visit: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर रहेगा। टस्क नई दिल्ली में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु पहुंचकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया दौरे का कार्यक्रम

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पोलैंड के प्रधानमंत्री बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। गुरुवार को उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा को भारत और पोलैंड के बीच राजनीतिक संवाद मजबूत करने के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक

बता दें, गुरुवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। बैठक में दोनों देशों के आपसी संबंधों और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों नेताओं की ओर से प्रेस वक्तव्य भी जारी किए जाएंगे। बैठक में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों की समीक्षा और भविष्य की साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस रहने की उम्मीद है।

बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिलेंगे टस्क

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कार्यक्रम पूरा करने के बाद पोलैंड के प्रधानमंत्री गुरुवार शाम बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। बेंगलुरु प्रवास के दौरान उनकी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), अंतरिक्ष और अन्य कारोबारी क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी प्रस्तावित है। इन बैठकों का उद्देश्य भारत और पोलैंड के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और व्यावसायिक साझेदारी की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।

2010 में भी भारत आ चुके हैं डोनाल्ड टस्क

डोनाल्ड टस्क की प्रधानमंत्री के रूप में यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर उनके आगामी दौरे की जानकारी दी थी। इस बार की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और पोलैंड विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों को विस्तार देने पर काम कर रहे हैं।

व्यापार, रक्षा और नई तकनीक पर रहेगा जोर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, टस्क का दौरा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर है। दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी इस यात्रा का सकारात्मक असर पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की 2024 की यात्रा के बाद अहम दौरा

वहीं, अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। मौजूदा दौरा इसी सहयोग को आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की भी टस्क के साथ भारत आएंगे। उनके साथ एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिससे आर्थिक संबंधों और कारोबारी अवसरों पर चर्चा को गति मिलने की उम्मीद है। डोनाल्ड टस्क शुक्रवार, 23 अक्टूबर को दोपहर में भारत से रवाना होंगे।

संबंधित खबरें

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

31 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग को गर्भसमापन की मिली अनुमति, कोर्ट ने कही ये अहम बात

19 Oct 2026
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर में मिले शव; सोने से पहले खाया था नूडल्स

17 Oct 2026
जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

जंतर-मंतर विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल, बोलीं- 280 पुलिसकर्मियों पर हमले की निंदा क्यों नहीं की?

16 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

भारत दौरे पर पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क, PM मोदी से करेंगे अहम बैठक; बेंगलुरु में भी कई मुलाकातें

21 अक्टूबर 2026
Jailer 2 Box Office Collection: 6 दिन में 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई; रजनीकांत के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Collection: 6 दिन में 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई; रजनीकांत के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड

21 अक्टूबर 2026
जिस प्लास्टिक को कचरा समझकर फेंकते हैं, वर्जीनिया में उसी से बनी सड़क! जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

जिस प्लास्टिक को कचरा समझकर फेंकते हैं, वर्जीनिया में उसी से बनी सड़क! जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

21 अक्टूबर 2026
Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से मुंबई पहुंचे हथियार, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; जानिए कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से मुंबई पहुंचे हथियार, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार; जानिए कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?

21 अक्टूबर 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मोहन यादव ने जवानों के बलिदान को किया याद, परिवारों को मिलेगी सहायता

पुलिस स्मृति दिवस पर मोहन यादव ने जवानों के बलिदान को किया याद, परिवारों को मिलेगी सहायता

21 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।