Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशबद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कैप्टन हिमांशु समेत छह लोग सवार थे। संपर्क टूटने के बाद SDRF और प्रशासन की टीमें पहाड़ी इलाके में बचाव अभियान चला रही हैं। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
30 Oct 2026
शेयर करें:
बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हुआ।

Helicopter Accident in Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक निजी हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। विमान में पायलट और पांच यात्री मौजूद थे। उड़ान के दौरान जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। कुछ ही देर बाद उसकी ट्रैकिंग लोकेशन भी गायब हो गई। बाद में जोशीमठ के नजदीक उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत टीमें सक्रिय हो गईं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हेलिकॉप्टर की तलाश और बचाव का काम शुरू किया गया है।

बद्रीनाथ से दोपहर 1:14 बजे रवाना हुआ था हेलिकॉप्टर

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी स्थिति का पता नहीं चल सका।

जंगल में आग दिखने की सूचना

डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पहाड़ी और दुर्गम रास्तों के कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

साथ ही, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी वस्तु में आग दिखाई देने की सूचना मिली थी। स्थिति का पता लगाने के लिए दूसरे हेलिकॉप्टर भी भेजे गए।

कैप्टन हिमांशु के साथ पांच यात्री थे मौजूद

बता दें, हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसे कैप्टन हिमांशु उड़ा रहे थे। उनके अलावा विमान में पांच यात्री सवार थे, जिनकी पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद कंपनी ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी हैं। फिलहाल बचाव अभियान के साथ सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बारिश और बर्फबारी के बीच हुआ हादसा

हेलिकॉप्टर दुर्घटना के समय उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब था। अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, मौसम की वजह से यह दुर्घटना हुई या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

29 Oct 2026
Cyclone Arnab: आंध्र में तूफान का लैंडफॉल, ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद; 30 हजार लोग शिफ्ट

Cyclone Arnab: आंध्र में तूफान का लैंडफॉल, ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद; 30 हजार लोग शिफ्ट

28 Oct 2026
थेनी जेल में सुरक्षा की बड़ी चूक! 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; तलाश में जुटीं 17  पुलिस की टीमें

थेनी जेल में सुरक्षा की बड़ी चूक! 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; तलाश में जुटीं 17  पुलिस की टीमें

27 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

30 अक्टूबर 2026
‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

30 अक्टूबर 2026
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

30 अक्टूबर 2026
CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

30 अक्टूबर 2026
पन्ना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 4 गिरफ्तार; बाइक समेत 40.86 बल्क लीटर शराब जब्त

पन्ना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 4 गिरफ्तार; बाइक समेत 40.86 बल्क लीटर शराब जब्त

30 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।