Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममनोरंजन‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह महाराष्ट्र की लोककलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। कहानी लावणी और तमाशा की दुनिया के साथ कलाकार के निजी संघर्षों को भी दिखाएगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
30 Oct 2026
शेयर करें:
‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज

Eetha Movie Trailer: श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस बार अभिनेत्री ग्लैमर की दुनिया से निकलकर महाराष्ट्र की लोककला से जुड़ी एक ऐसी शख्सियत का जीवन पर्दे पर उतार रही हैं, जिसने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई। फिल्म में श्रद्धा लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं।

ट्रेलर में लोकसंगीत, नृत्य और रंगमंच की जीवंत झलक के साथ एक कलाकार के जीवन की चुनौतियों को भी दिखाया गया है। कहानी सिर्फ मंच पर मिलने वाली लोकप्रियता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपे संघर्ष, रिश्तों और आत्मसम्मान के पहलुओं को भी सामने लाती है।

मंच की चमक के पीछे छिपी है मुश्किलों की दास्तान

बता दें, ‘ईठा’ के दृश्यों में श्रद्धा कपूर पारंपरिक लावणी अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके किरदार की जिंदगी में कला के प्रति जुनून के साथ कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां उन्हें अपने फैसलों और हालात से जूझना पड़ता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दर्शकों की वाहवाही पाने वाली कलाकार को निजी जिंदगी में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कहानी में पहचान, रिश्तों और अपने हुनर को बचाए रखने की कोशिश को खास जगह दी गई है।

मर्चेंट का किरदार निभा रहें रणदीप हुड्डा

फिल्म में रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह ‘मर्चेंट’ नाम के किरदार में दिखाई देंगे, जिसे कहानी में विठाबाई के पति के रूप में पेश किया गया है। हालांकि, ट्रेलर से उनके किरदार की भूमिका और कहानी में उसके प्रभाव को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिलती। मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘ईठा’

वहीं, मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले तैयार हुई यह फिल्म म्यूजिकल ड्रामा है। ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के जरिए महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककला और उससे जुड़ी एक चर्चित कलाकार की कहानी को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

लोककला की पहचान थीं विठाबाई नारायणगांवकर

विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा कलाकार, लावणी नृत्यांगना और लोक गायिका थीं। उनका जन्म 1 जुलाई 1935 को पंढरपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी कला के जरिए तमाशा और लावणी को पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया।

 उनकी उपलब्धियों के लिए 1957 और 1990 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। विठाबाई का निधन 15 जनवरी 2002 को हुआ। उनके योगदान को याद रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 2006 में उनके नाम पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू किया था।

संबंधित खबरें

करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

करवा चौथ पर राम-सीता के प्रेम की झलक, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने बांधा समां

29 Oct 2026
Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

Avengers: Doomsday की रिलीज को लेकर RDJ और क्रिस इवांस ने दिया सरप्राइज,भारत में पहले आएगी फिल्म

28 Oct 2026
गुलाब के पीछे छिपा शाहरुख का खतरनाक अंदाज, ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल; इस दिन होगी रिलीज

गुलाब के पीछे छिपा शाहरुख का खतरनाक अंदाज, ‘किंग’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल; इस दिन होगी रिलीज

27 Oct 2026

लेटेस्ट न्यूज़

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

बद्रीनाथ से निकला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; बचाव अभियान शुरू

30 अक्टूबर 2026
‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का लावणी अवतार, विठाबाई की जिंदगी के अनकहे पहलुओं से उठेगा पर्दा

30 अक्टूबर 2026
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

30 अक्टूबर 2026
CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

CM मोहन ने MP के कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता; जानिए कब से मिलेगा लाभ?  

30 अक्टूबर 2026
पन्ना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 4 गिरफ्तार; बाइक समेत 40.86 बल्क लीटर शराब जब्त

पन्ना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 4 गिरफ्तार; बाइक समेत 40.86 बल्क लीटर शराब जब्त

30 अक्टूबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।